फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pooja became college winner in table tennis competition

टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में पूजा बनी कॉलेज विजेता

Sat, 26 Feb 2022 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Pooja became college winner in table tennis competition
मुन्नालाल डिग्री कॉलेज में आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता में खेलती छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मुन्नालाल एंड जयनारायण खेमका गर्ल्स पीजी कॉलेज में आयोजित वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं के क्रम में शनिवार को टेबिल टेनिस प्रतियोगिता कराई गई। इसमें 35 महिला खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबले में लायबा को हराकर पूजा सैनी कॉलेज विजेता बनी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की शुरुआत क्रीड़ा परिषद की सचिव डॉ. रीता बोरा ने टॉस उछालकर कराई। शुरुआती मुकाबलों में बरखा ने अलीना को, कविता ने डोली को, शालू ने हुमा को, सुजाता ने मरियम को, मुस्कान ने आरजू को, ऋतु सैनी ने आंचल को, नूपुर ने सलोनी को, लायबा ने दिपाली को, आस्था शर्मा ने शिवानी को, करिश्मा ने करीना को, मानसी धीमान ने प्रतिभा को, तनु सैनी ने अंजलि को, इकरा ने अफीफा को, आंचल सैनी ने वर्षा को, शालू ने अनुराधा को, अंजलि ने आयशा को तथा रितिका ने पारुल को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में बरखा ने सुजाता को, लायबा ने ऋतु सैनी को, करिश्मा ने मानसी धीमान को तथा आंचल ने अंजली गंगोलिया को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। पहले सेमीफाइनल में लायबा ने बरखा को 21-5, 21-8 से हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में पूजा सैनी ने आंचल को 21-9, 21-10 से हराया और फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में पूजा सैनी, लायबा को 21-10, 21-9 से हराकर विजेता बनी। तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में आंचल ने बरखा को हराया। प्रतियोगिता की मुख्य निर्णायक क्रीड़ा परिषद की सचिव डॉ. रीता बोरा, निधि सैनी, कुमारी शिखा रानी रही। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर पंकज छाबड़ा, क्रीड़ा समिति की सदस्य डॉ. गुंजन त्रिपाठी, अलका सैनी, कुमारी पूजा देशवाल, कुमारी ललिता, नीरज कुमार, आनंद कुमार, कुमार शिवम आदि उपस्थित रहे।

मुन्नालाल डिग्री कॉलेज में आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता में खेलती छात्राएं

मुन्नालाल डिग्री कॉलेज में आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता में खेलती छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed