फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Polling will be held at 79 polling places for graduation seat

स्नातक सीट के लिए 79 मतदेय स्थलों पर होगा मतदान

Mon, 16 Nov 2020 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Polling will be held at 79 polling places for graduation seat
सहारनपुर। जिले में मेरठ/सहारनपुर स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद सदस्य पद के चुनाव के लिए मतदेय स्थलों का निर्धारण हो चुका है। स्नातक सीट के लिए जिले में 79 मतदेय स्थल बनेंगे, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 13 मतदेय स्थल रहेंगे।
विज्ञापन

एमएलसी स्नातक के लिए जिले में 56,949 मतदाता हैं, जबकि एमएलसी शिक्षक सीट के लिए 3010 मतदाता हैं। एक दिसंबर को मतदान होना है। वर्ष 2014 के चुनाव में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 43 मतदेय स्थल थे, जो बढ़कर 79 हो गए हैं। इस बार के मतदेय स्थलों में बेहट क्षेत्र में 9, देवबंद में 18, रामपुर मनिहारान में 8, नकुड़ में 14 तथा सहारनपुर में 33 मतदेय स्थल बनाए गए हैं, जबकि शिक्षक निर्वाचन के लिए 13 मतदेय स्थल हैं। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए मतदान कराया जाएगा। उसी लिहाज से निर्वाचन आयोग द्वारा मतदेय स्थलों पर निर्वाचकों की अधिकतम सीमा 1000 रखी गई है। इससे ज्यादा मतदाता की संख्या होने पर मूल मतदेय स्थल से बनाए जाने वाले सहायक मतदेय स्थलों को नया नंबर आवंटित न करके मूल नंबर का अ, ब, स नंबर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed