फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Polling stations will not be allowed to be built in schools, will vote against BJP

स्कूलों में नहीं बनने देंगे पोलिंग स्टेशन, भाजपा खिलाफ करेंगे वोट

Mon, 24 Jan 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Polling stations will not be allowed to be built in schools, will vote against BJP
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक मलिक ने प्रदेश की योगी सरकार पर विद्यालयों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए आगामी विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ वोट करने का ऐलान किया, साथ ही मान्यता प्राप्त विद्यालयों को भी पोलिंग स्टेशन नहीं बनने देने की बात कही। वह रविवार को कोर्ट रोड स्थित लाल बहादुर शास्त्री प्रशिक्षण संस्थान में संगठन की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

मलिक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मान्यता प्राप्त विद्यालयों को कोई सुविधा नहीं दी है। ऐसे में विद्यालय संचालक अपने वाहनों को चुनावी ड्यूटी के लिए नहीं देंगे, न ही अपने विद्यालयों में पोलिंग स्टेशन बनने देंगे। उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनाव में संगठन से जुड़े जनपद के तीन हजार विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षक और कर्मचारी भाजपा के खिलाफ वोट करेंगे। इसके अलावा वहां पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों को जोड़ा जाएगा, क्योंकि उनके बच्चों को सरकार से मिलने वाली छात्रवृत्ति आदि की सुविधाएं भी नहीं मिली है। ऐसे में विद्यालय संचालक और उनमें पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों के पास भाजपा को वोट देने की कोई वजह नहीं है। जिलाध्यक्ष केपी सिंह, अधिवक्ता अमजद अली और वीरेंद्र पंवार ने कहा की कि कोरोना की वजह से विद्यालय दो साल से बंद चल रहे हैं। अभिभावकों के रोजगार भी चौपट हो चुके हैं। ऐसे में अभिभावक फीस अदा नहीं कर पा रहे हैं। इसकी वजह से मान्यता प्राप्त विद्यालय आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। संगठन सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाकर थक चुका है, लेकिन कोई मदद योगी सरकार ने नहीं की है। ऐसे में विद्यालय संचालक और शिक्षक मौजूदा सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ वोट करेंगे। बैठक को डॉ. जावेद सिद्दीकी, महानगर अध्यक्ष गय्यूर आलम, मनीष मंगलम, परवेज, अनवर अंसारी, अमरीश शर्मा, हंस कुमार, महिला जिलाध्यक्ष शबाना सिद्दीकी, महानगर अध्यक्षा खदीजा तौकीर आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed