{"_id":"61f04753991768602c167415","slug":"polling-staff-will-be-equipped-with-face-shield-sanitizer-saharanpur-news-mrt574721982","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेस शील्ड, सैनिटाइजर से लैस होंगे मतदान कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेस शील्ड, सैनिटाइजर से लैस होंगे मतदान कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव में कोविड प्रोटोकॉल को लेकर सख्ती रहेगी। बढ़ते कोविड संक्रमण को देखते हुए इस बार मतदान कराने वाले कर्मचारियों को मास्क, सैनिटाइजर, फेसशील्ड, थर्मल स्कैनर और दस्ताने दिए जाएंगे। निर्वाचन कार्यालय ने चुनाव सामग्री के साथ ही पीठासीन अधिकारियों के बस्ते में इन्हें शामिल कर दिया है।
जनपद में दूसरे चरण में 14 फरवरी को मतदान होना है। इसके लिए तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जनपद की सात विधानसभा सीटों पर 2580389 मतदाता अपने वोट डालेंगे। मतदान के लिए जनपद में 1308 मतदान केंद्र और 2950 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण कराने के लिए पूरे जनपद को 22 जोन और 216 सेक्टरों में बांटा गया है। मतदान के लिए 2950 पीठासीन अधिकारी तैनात रहेंगे। कोविड संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने चुनाव में सख्ती से कोविड प्रोटोकाल का पालन कराने के निर्देश दिए हैं। इसके चलते सभी मतदान कर्मचारियों को मास्क, सैनिटाइजर, फेस शील्ड, थर्मल स्कैनर और दस्ताने दिए जाएंगे। इस सामान को पीठासीन अधिकारियों के बस्ते में शामिल किया गया है।
सहायक निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि सभी मतदान कर्मचारियों को इस बार मास्क, सैनिटाइजर, फेस शील्ड, थर्मल स्कैनर, एवं दस्ताने भी दिए जाएंगे। सभी पीठासीन अधिकारियों को मिलने वाले बस्ते में इनको रखवा दिया गया है। जनपद में 2950 मतदेय स्थल हैं। जबकि बस्ते 3245 बनाए गए हैं।