{"_id":"62094ee17d974d571b1f2bd3","slug":"polling-parties-leave-amidst-chaos-saharanpur-news-mrt576874399","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलिंग पार्टियां रवाना, मतदान केंद्रों पर पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलिंग पार्टियां रवाना, मतदान केंद्रों पर पहुंची
विज्ञापन
चिलकाना के एक मतदान केंद्र पर पहुंची पोलिंग पार्टी
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अव्यवस्थाओं के बीच पोलिंग पार्टियां रवाना
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार यानी आज मतदान होगा। जिले की सातों सीटों पर मतदाता मतदान करेंगे। इससे पूर्व रविवार को सेंट्रल वेयर हाउस से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया, जो देर तक मतदान स्थल और केंद्रों पर पहुंच गई। सेंट्रल वेयर हाउस पर अव्यवस्थाएं भी रही। वहीं, पुलिस ने मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है।
सेंट्रल वेयर हाउस में सुबह सात बजे से चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की भीड़ लगी रही। जिले की सातों विधानसभा सीटों के लिए अलग-अलग टेबल व पंडाल लगाकर कर्मचारियों को ड्यूटी दी गई। इसके पश्चात बेहट, नकुड़, सहारनपुर शहर, सहारनपुर देहात, देवबंद, रामपुर मनिहारान और गंगोह विधानसभा के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने पोलिंग पार्टियों को शत-प्रतिशत मतदान कराए जाने को प्रेरित कर शुभकामनाएं भी दी। अधिकारियों ने मतदान कार्मिकों को मतदान प्रक्रिया, ईवीएम संचालन में बरती जाने वाली सावधानियों से भी अवगत कराया। इसके साथ कई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया। इस दौरान जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, एसपी सिटी राजेश कुमार और एसपी देहात अतुल शर्मा सहित अनेक सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
जाम में फंसकर हुए परेशान, डीएम भी जाम में फंसे
जनता रोड स्थित सेंट्रल वेयर हाउस के आसपास दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। जिसकी वजह से सेंट्रल वेयर पहुंचने में कर्मचारियों को समस्या हुई। यहां तक की निरीक्षण करके कलक्ट्रेट लौट रहे डीएम अखिलेश सिंह की गाड़ी भी जाम में फंस गई। करीब दस मिनट तक डीएम में जाम में फंसे रहे। जानकारी मिलने पर यातायात पुलिस कर्मियों ने उनकी गाड़ी को निकलवाया।
विज्ञापन
दिखी अव्यवस्था, कोरोन गाइडलाइन नहीं हुआ पालन
सेंट्रल वेयर हाउस में कई जगहों पर खामियां दिखाई दी। कर्मचारियों को ड्यूटी प्राप्त करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। हर किसी को जल्दबाजी रही, जिस कारण अव्यवस्था फैल गई। वहीं, कोरोना गाइड लाइन का भी इस दौरान पालन नहीं किया गया। कई कर्मचारी बिना मास्क के नजर आए।
ईवीएम के साथ कोरोना से बचाव का भी दिया सामान
पोलिंग पार्टियों को ईवीएम के साथ सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनर और मास्क भी दिए गए।
रजाई व गद्दों की कराई व्यवस्था
इस बार चुनाव में प्रशासन की ओर मतदान केंद्र और कक्षों में रजाई व गद्दों की व्यवस्था की गई। ताकि ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को रात गुजारने में किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़ा। मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने बताया गद्दों और रजाई की व्यवस्था की गई है।
सैनिटाइज कराए केंद्र, सैनिटाइजर भी रहेगा उपलब्ध
सोमवार को जिले भर में पंचायत राज विभाग द्वारा मतदान केंद्रों और कक्षों को सैनिटाइज कराया गया। इसके साथ मतदान कक्षों के बाहर सैनिटाइजर की व्यवस्था कराई गई। ताकि वोट डालने से पहले और बाद में मतदाता हाथों को सैनिटाइज कर सके। इसके साथ ही मास्क की भी व्यवस्था की गई।
इमरजेंसी लाइटों की रहेगी व्यवस्था
मतदान केंद्रों और कक्षों में पथ प्रकाश के लिए इमरजेंसी लाइटों की व्यवस्था की गई। अगर विद्युत सप्लाई कहीं पर बाधित हुई तो बैटरी से चलने वाले बल्ब और ट्यूब का सहारा लिया जाएगा।
नहीं आए तो होगी एफआईआर
सेंट्रल वेयर हाउस पर समय से न पहुंचने वाले और अनुपस्थित रहे कर्मचारियों की लाउडस्पीकर के माध्यम से फोन कर एफआईआर दर्ज कराए जाने की चेतावनी दी गई। प्रत्येक विधानसभा के शीर्ष अधिकारी के जरिए फोन भी किया गया।
घर में बच्चे हैं अकेले, कटवा दें ड्यूटी, तो किसी ने बताई तबियत खराब
कई ऐसे मतदान कर्मचारी नजर आए, जो पति-पत्नी है, जिनकी चुनाव में ड्यूटी रहेगी। ऐसे में कई दंपती अधिकारियों के पास जाकर गुहार लगाते रहे कि उनमें एक व्यक्ति की ड्यूटी कटवा दी जाए। क्योंकि, घर पर बच्चे अकेले हैं। इसी तरह पूरे ड्यूटी कटवाने को सरकारी दपंती सहित अनेक कर्मचारी स्वास्थ्य खराब होने की बात कहते हुए और डॉक्टर के पर्चे दिखाकर ड्यूटी कटवाने की गुजारिश करते रहे।
दस हजार जवान रहेंगे तैनात, सीमाओं पर बढ़ाई चौकसी
जिले भर में सोमवार को होने वाले मतदान के दौरान अर्द्धसैनिक बलों, पीएसी और पुलिस सहित दस जार जवान तैनात रहेंगे। मतदान केंद्रों के अलावा सड़कों पर भी सुरक्षा कड़ी रहेगी। इसके साथ ही हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल से मिलने वाली सीमाओं पर 25 जगह बैरिकेडिंग लगाकर नाकाबंदी कर दी गई। वाहनों को चेक करने के बाद ही आने-जाने दिया जाएगा।
इतना फोर्स रहेगा तैनात
- 89 अर्द्धसैनिक बलों की कंपनी
- पांच कंपनी पीएसी
- 983 निरीक्षक, 1200 उपनिरीक्षक,
- 6500 कांस्टेबल, 5299 होमगार्ड,
- 500 चौकीदार, 15 सीओ रहेंगे तैनात
- 25 जगहों पर जिले की सीमाओं पर होगी नाकाबंदी
- 21 स्पेशल व 14 उड़न दस्तों की टीम रहेंगी सक्रिय
- 22 जोनल मजिस्ट्रेट और 219 सेक्टर मजिस्ट्रेट रहेंगे तैनात
- 54 संवेदनशील व 275 अति संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त फोर्स रहेगी तैनात