{"_id":"5fee10148ebc3e3b661d066e","slug":"political-stir-in-the-panchayat-elections-in-the-new-year-saharanpur-news-mrt5182986148","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल के साथ ही पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल के साथ ही पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज
विज्ञापन
नए साल में पंचायत चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज
सहारनपुर। नव वर्ष के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में सरगर्मी तेज हो गई है। पहली बार चुनाव में उतरी भाजपा ने ब्लॉक व वार्डों पर संयोजक और ग्राम पंचायतों पर प्रमुखों की नियुक्ति की है। जबकि कांग्रेस 10 जनवरी तक प्रभारियों की घोषणा करेगी। इसको लेकर समीक्षा चल रही है। वहीं, सपा और बसपा भी तैयारियों में जुट गई हैं।
जनपद में जिला पंचायत के 49 वार्ड, 11 ब्लॉकों और 884 ग्राम पंचायतों के लिए अप्रैल में चुनाव होगा। भाजपा इस चुनाव को 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के रूप में लेकर चल रही है। भाजपा ने ब्लॉक और वार्ड संयोजक बनाने के साथ ही ग्राम पंचायत प्रमुख भी नियुक्त किए हैं, जो पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को जिताने के लिए टीम के साथ मतदाताओं के संपर्क में रहेंगे। हर ब्लॉक और वार्डों में सम्मेलन भी होंगे, जिनमें प्रदेश के पंचायत चुनाव प्रभारी विजय बहादुर पाठक और क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल शामिल होंगे। जिला स्तर पर पंचायत चुनाव प्रभारी व उत्तर प्रदेश कॉ-ओपरेटिव यूनियन के डायरेक्टर बिजेंद्र कश्यप ब्लॉकों व वार्डों में बैठकें कर रहे हैं। बिजेंद्र कश्यप ने बताया कि पार्टी पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी।
उधर, कांग्रेस ब्लॉकों, वार्डों और ग्राम पंचायतों में 10 जनवरी तक प्रभारी नियुक्त करेगी। इसको लेकर कांग्रेस द्वारा समीक्षा की जा रही है और कई जगहों पर रैली करने की भी रूपरेखा बनाई जा रही है। जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने बताया कि संगठन पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगा।
विज्ञापन
इसी तरह समाजवादी पार्टी भी अपने समर्थित प्रत्याशी को जिताने के लिए रणनीति बनाने में लगी है। सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी बूथ स्तर पर काम कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसैन ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी तैयारियों में जुटी है। इसके अलावा बसपा भी तैयारियों में जुटी हैं, लेकिन अभी चुनाव की रणनीति को गोपनीय रखा जा रहा है।