फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Political parties should play an important role in voter registration

मतदाता पंजीकरण में अहम भूमिका निभाएं राजनीतिक दल

Sun, 21 Nov 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Political parties should play an important role in voter registration
सहारनपुर। मंडलायुक्त लोकेश एम ने कहा कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में सहयोग दें। साथ ही 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में पंजीकरण कराने में अहम भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा मतदाता सूची में नाम, पता, लिंग, आयु या अन्य त्रुटि होने पर उसका शुद्धिकरण भी कराने में भी सहयोग करें।
विज्ञापन

सर्किट हाउस सभागार में मंडलायुक्त ने निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों से संवाद किया। उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव के लिए एक नवंबर से शुरू हुआ अभियान 30 नवंबर तक चलेगा। इसमें निर्वाचक नामावली के संबंध में दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जा रही हैं। इसके लिए अब 27 नवंबर को सभी मतदेय स्थलों पर निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलेगा। प्राप्त दावे पर आपत्तियों का 20 दिसंबर तक निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद पांच जनवरी 2022 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसमें डीएम अखिलेश सिंह, अपर आयुक्त सुरेंद्र राम, एडीएम (प्रशासन) डॉ. अर्चना द्विवेदी, कांग्रेस के ऋषिपाल सैनी, भाजपा के वीरेंद्र सिंह पुंडीर, योग चुघ, सपा के अब्दुल गफूर, बसपा के जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद, आशीर्वाद आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed