फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   political news

Saharanpur News: शामली और ऊन तहसील में चार शिकायतों का निस्तारण

Sun, 07 Dec 2025 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
political news
शामली/ऊन। शनिवार को तहसील शामली और ऊन में भी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जहां अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनकी समस्याओं के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

तहसील शामली में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में किया गया। सीडीओ ने एक-एक फरियादी की समस्या सुनकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान कुल 35 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से तीन शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। तहसील ऊन में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अपर जिलाधिकारी सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम ने फरियादियों से सीधे संवाद करते हुए समस्याओं को गंभीरता से सुना और निस्तारण के निर्देश दिए। यहां कुल 28 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से सिर्फ एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। बाकी शिकायतें संबंधित अधिकारियों को भेज दी गईं। इस दौरान एसडीएम ऊन संदीप त्रिपाठी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed