फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Policeman dies due to heart failure during training

Saharanpur News: ट्रेनिंग के दौरान हृदय गति रुकने से पुलिसकर्मी की मृत्यु

Sun, 25 Aug 2024 02:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 25 Aug 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Policeman dies due to heart failure during training
सरसावा(सहारनपुर)। क्षेत्र के ग्राम झबीरण निवासी यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल दुर्गेश (35) का ट्रेनिंग के दौरान पीटी करते समय हृदय गति रुकने से निधन हो गया। दुर्गेश मुजफ्फरनगर में तैनात था तथा हाल ही में प्रोन्नति पाकर ट्रेनिंग के लिए पीटीसी मुरादाबाद गया हुआ था।
विज्ञापन

ग्राम झबीरण के बबलू चौधरी ने बताया कि दुर्गेश पुत्र ईश्वर चंद 2016 में पुलिस में भर्ती हुआ था। वर्तमान में मुजफ्फरनगर में पीआरवी 112 पर तैनात था। कुछ समय पहले ही दुर्गेश की हेड कांस्टेबल के पद पर प्रोन्नति हुई थी। शुक्रवार देर रात गांव में उसके परिजनों को पीटीसी मुरादाबाद से फोन आया। बताया कि दुर्गेश की तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन वहां पर पहुंचे। तब तक निधन हो चुका था। दुर्गेश के साथ ट्रेनिंग कर रहे साथियों ने बताया कि पीटी के दौरान दुर्गेश अचानक बैठ गया। कुछ देर बाद जब जवानों की गिनती हुई तो दुर्गेश नहीं दिखा।
विज्ञापन

इस पर उसके साथी पीटी कर रहे स्थान पर पहुंचे तथा देखा कि दुर्गेश बेसुध पड़ा है। इसके बाद उसे उठाकर मेडिकल सेंटर ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृत्यु का कारण हृदय गति रुकना बताया गया। मृतक इकलौता पुत्र था। पिता खेती-बाड़ी करते हैं। दो विवाहित बहने हैं, जिसमें से एक की मृत्यु हो चुकी है। बहन की 10 वर्षीय पुत्री भी दुर्गेश के पास ही रहती है। दुर्गेश के पास आठ वर्षीय बेटा अर्णव और पत्नी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed