फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police took out rally and assured women security

पुलिस ने रैली निकालकर महिलाओं को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

Sat, 17 Oct 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Police took out rally and assured women security
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छुटमलपुर / बड़गांव / नानौता / नागल / गागलहेड़ी / गंगोह। जिले के देहात के थाना क्षेत्रों में संबंधित प्रभारियों ने मिशन शक्ति के अंतर्गत नवरात्र के पहले दिन शनिवार को बाइक जागरूकता रैली निकाल कर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा करने का संकल्प लिया।
छुटमलपुर में फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज चौधरी और प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने बाइक रैली का शुभारंभ किया। इस दौरान मनोज चौधरी ने महिलाओं को सुरक्षा दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

बड़गांव थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी निरीक्षक रनबीर सिंह ने मिशन शक्ति का शुभारंभ किया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने जागरूकता रैली निकाल महिला सुरक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नानौता में रैली का उद्घाटन ग्रीन फील्ड एकेडमी की प्रधानाचार्या कुमुद पुंडीर ने किया। इसमें एकेडमी की छात्राओं के साथ ईओ ब्रजेंद्र कुमार चौधरी, डिंपल चौधरी, कविता रानी, अलका नगर, कविता गांगुली, शशि पुंडीर, अंशु धामा, पूजा चौधरी आदि रहे। गागलहेड़ी में एसओ भानू प्रताप की अगुवाई में निकाली रैली का शुभारंभ आयुष मंत्री के भाई चरण सिंह सैनी ने किया।
गंगोह में शुभारंभ सीओ चौब सिंह एवं भाजपा नगर अध्यक्ष दीपक गर्ग ने किया। रैली मेटाडोर स्टैंड शिव चौक नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई वापस थाने में खत्म हुई।
नागल में थाना प्रभारी केपी सिंह की अगुवाई में रैली निकाली। बिहारीगढ़ में रैली का शुभारंभ प्रधान राज किशोर सैनी ने किया। एसओ सरदार सुरेंद्र सिंह ने बताया अभियान का पहला चरण दशहरे तक चलेगा।
चिलकाना में रैली का शुभारंभ अस्तित्व संस्था की सचिव रिहाना अदीब ने किया। थाना प्रभारी बीएस सिंह, नसीमा, शाहीन, पलटू राम, तसलीम, चंचल, सुमन शर्मा रहे। तीतरो में भाजपा मंडल अध्यक्ष राम कुमार शर्मा ने अभियान का फीता काटकर श्रीगणेश किया। महिला हेल्प डेस्क की स्थापना के साथ बाइक रैली निकाली।
नगर पंचायत में हुई शक्ति मिशन की बैठकें
चिलकाना/ तीतरो। सुल्तानपुर नगर पंचायत में भी शक्ति मिशन को लेकर बैठक हुई। इसमें चेयरमैन अकबर कुरैशी तथा अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा ने कहा कि महिला शक्ति का सम्मान किया जाना चाहिए। इसमें मीनू सिंह, शहजादी, जहीदा, खुशनसीब, प्रताप सैनी, रिफाकत हुसैन आदि रहे। तीतरो नगर पंचायत में भारत मिशन की जिला समन्वयक जसलीन कौर व ईओ अलकेंद्र सिंह ने महिलाओं को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इसमें सभासद मैना देवी, बालेश देवी, सोनिया देवी, अंजना आदि रहे।
बेहट में किया महिला डेस्क का शुभारंभ
बेहट। कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क का फीता काटकर सीओ विजयपाल सिंह ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा ट्यूशन या स्कूल जाते समय यदि कोई छेड़खानी करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दे। इसमें भाजपा नेता राकेश गाबा, मो. अहमद काजमी, आबिद अली आदि रहे।

नकुड़ कोतवाली में किया हेल्प डेस्क का शुभारंभ
नकुड़। शनिवार को कोतवाली में एसडीएम हिमांशु नागपाल और सीओ अरविंद पुंडीर ने फीता काट कर महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण व सम्मान के लिए मिशन शक्ति का पहला चरण शरदीय नवरात्र में विशेष रूप से चलाया है। इसमें महिलाओं व बच्चियों को उनके अधिकारों से अवगत कराना, छेड़खानी आदि की घटनाओं की रोकथाम के प्रति जागरूक करना है। इसमें कोतवाल केपी सिंह, एसएसआई सतीश कुमार, बलराम सिंह, शाहनवाज, आशीष राणा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed