{"_id":"68bb2e3d40109e75f70bc355","slug":"police-station-cordoned-off-to-arrest-those-who-shot-the-driver-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-157933-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: चालक को गोली मारने वालों की गिरफ्तारी के लिए घेरा थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: चालक को गोली मारने वालों की गिरफ्तारी के लिए घेरा थाना
Sat, 06 Sep 2025 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
बड़गांव थाने पहुंच विरोध जताते महेशपुर के ग्रामीण। संवाद
बड़गांव। गांव महेशपुर में ट्रक चालक को गोली मारने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित परिजनों और ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
गांव महेशपुर निवासी जाॅनी उर्फ नरेंद्र मंगलवार देर रात अपने घर के समीप एक चौराहे पर खड़ा हुआ था। तभी हवाई फायरिंग करते आए कुछ बाइक सवार हमलावर जाॅनी उर्फ नरेंद्र को पेट में गोली मारकर भाग गए थे। घायल जाॅनी की हालत अभी स्थिर बनी हुई है। घटना के बाद पीड़ित के भाई रामभूल ने गांव निवासी दो सगे भाइयों राजा व रवि, समर तथा पांच अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
चार दिन बीतने के बाद भी नामजद आरोपियों के नहीं पकड़े जाने पर पीड़ित परिवार ने शुक्रवार थाना पहुंचकर अपना आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर हंगामा किया। थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने किसी तरह समझा-बुझाकर शांत किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।