फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police showered flowers on Kanwariyas, presented the tricolor

पुलिस ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, तिरंगा किया भेंट

Mon, 25 Jul 2022 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Police showered flowers on Kanwariyas, presented the tricolor
गागलहेड़ी/नानौता/बड़गांव/नागल (सहारनपुर)। जिले में जगह जगह पुलिस ने कांवड़ लेकर आ रहे शिव भक्तों का पुष्प बरसा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान शिव भक्तों को तिरंगा भेंट कर उनकी खातिरदारी भी की गई।
विज्ञापन

गागलहेड़ी के ज्योतिबा फुले तिराहे पर पुलिस कांवड़ सहायता केंद्र पर सीओ सदर नीरज सिंह, प्रभारी निरीक्षक चित्रांशु गौतम, थाना प्रभारी सूबे सिंह, ग्राम प्रधान फरमान अली ने अमृत महोत्सव मनाते हुए कांवड़ लेकर आ रहे शिव भक्तों को तिरंगे भेंट किए। पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर शिव भक्तों को फल एवं पानी की बोतलें, दवाइयां वितरित की। इस दौरान कस्बे में डाक कांवड़ लाने वाले शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। नानौता के संजय चौक से गुजर रहे कांवड़ियों का एसडीएम रामपुर मनिहारान संगीता राघव, क्षेत्राधिकारी गंगोह चंद्रपाल शर्मा, थानाध्यक्ष चंद्रसेन सैनी, पूर्व सभासद रोबिन जैन, व्यापारी संजय अग्रवाल, डॉ. एनसी शर्मा, राजीव नामदेव, सुशील पुंडीर, ईश्वरचंद शर्मा, सुशील नामदेव, अश्विनी बालियान, अमित गर्ग आदि ने फूल माला पहना व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

बड़गांव थाना प्रभारी प्रवेश कुमार के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों व ग्रामीणों ने महाराणा प्रताप चौक से कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली। गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों को तिरंगा भेंट कर पुष्प वर्षा की। उप निरीक्षक प्रमोद कुमार, जिपं सदस्य अरविंद राणा, ग्राम प्रधान शिवकुमार सिंह, विशाल राणा, अंबरीश, सुनील कुमार, रमेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागल में थाना प्रभारी देशराज सिंह, फतेहपुर में थानाध्यक्ष सतेंद्र नागर और बिहारीगढ़ में थानाध्यक्ष मनोज चौधरी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करते हुए उन्हें तिरंगा भेंट किया।

मुस्लिमों ने शिवभक्तों को बांटे फल
फोटो- 10
गागलहेड़ी। सामाजिक सद्भाव की मिसाल पेश करते हुए मक्काबास गांव में मुस्लिम युवकों ने भी शिव भक्तों को फल, पानी ओर मेडिकल किट वितरित की। इस दौरान मुशर्रफ, जफर प्रधान, नौशाद अहमद, दिलशाद, जरीफ अहमद, शहजाद, खुशनूद आदि शिव भक्तों की सेवा में जुटे रहे।

नानौता में कांवड़ियों को तिरंगा भेंट करती एसडीएम

नानौता में कांवड़ियों को तिरंगा भेंट करती एसडीएम- फोटो : SAHARANPUR

नानौता में राष्ट्रध्वज के साथ कांवड़ियों के स्वागत को खड़ी एसडीएम और सीओ

नानौता में राष्ट्रध्वज के साथ कांवड़ियों के स्वागत को खड़ी एसडीएम और सीओ- फोटो : SAHARANPUR

कांवड़ियों को ध्वज वितरित करते थानाध्यक्ष बिहारीगढ़ मनोज चौधरी

कांवड़ियों को ध्वज वितरित करते थानाध्यक्ष बिहारीगढ़ मनोज चौधरी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed