फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police school youth will fetch felt freedom from addiction

पुलिस पाठशाला लगा दिलाएगी युवाओं को नशे से मुक्ति

Sun, 05 Mar 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 05 Mar 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Police school youth will fetch felt freedom from addiction
पुलिस - फोटो : amar ujala
सहारनपुर में नशे की गिरफ्त में फंसते जा रहे युवाओं को जिम्मेदारी का अहसास कराने और जीवन का महत्व समझाने के लिए भी अब पुलिस जिम्मेदारी उठाएगी।  युवाओं को नशे से मुक्ति दिलाने के लिए पुलिस अभियान चलाएगी, नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से युवाओं एवं उनके अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

 

वहीं, नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिले की सीमाओं से सटे राज्यों एवं जिलों से सहारनपुर में नशे का कारोबार जमकर किया जा रहा है। सहारनपुर का युवा नशे की गिरफ्त में फंसकर जीवन बर्बाद कर रहा है।

विज्ञापन

 

खादर के गांवों एवं कुछ मेडिकल स्टोरों पर नशे के सौदागर जमकर इस जहर का कारोबार कर रहे हैं। कई परचून की दुकानों, रेस्टोरेंट, चाय की दुकान और कुछ पान की दुकानों पर भी नशीले पदार्थ बेचे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने जिले के युवाओं को नशे की लत को छुड़ाने के लिए प्लान तैयार कर लिया है। एसएसपी लव कुमार द्वारा तैयार कराए जा रहे प्लान में युवाओं को न सिर्फ जागरूक किया जाएगा, बल्कि उनका नशा छुड़वाने के लिए नशा मुक्ति केंद्रों एवं सामाजिक संस्थाओं की मदद भी ली जाएगी।

 

जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक की टीम तैयार कराई जाएगी। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों को भी साथ लिया जाएगा।

 जिले में नशा बेच रहे लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई होगी।
 संदिग्ध मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई की जाएगी।

 नशाखोरी वाले इलाकों को चिह्नित किया जाएगा।
 युवाओं को जागरूक करने के लिए सामाजिक संगठनों को आगे लाया जाएगा।

 नुक्कड़ नाटक के लिए टीम तैयार कर मोहल्लों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा।
 जिले की सीमा पार से आने वाले नशीले पदार्थ रोकने के लिए चेकिंग कराई जाएगी।

 नशा बेचने के लिए बदनाम गांवों में चेकिंग कराई जाएगी।
युवाओं पर पुलिस कार्रवाई की बजाय नशा मुक्ति केंद्र में भेजकर जीवन सुधार कार्यक्रम चलाएगी।

एसएसपी लव कुमार ने बताया कि युवाओं को नशे से मुक्त कराने एवं भटकने से बचाने के लिए प्लान तैयार किया गया है। लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटकों का आयोजन कराया जाएगा। जिसके लिए टीम बनाई जाएगी। सोमवार को इसके लिए बैठक कराने का प्रयास है। सामाजिक संगठनों, नशा मुक्ति केंद्र चलाने वालों को इसमें शामिल किया जाएगा। नशा बेचने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed