{"_id":"623a118a2ec05b74532e203f","slug":"police-reprimanded-bajrang-dal-workers-with-sticks-saharanpur-news-mrt581415477","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने फटकारी लाठियां, विरोध में फूंका पुलिस का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने फटकारी लाठियां, विरोध में फूंका पुलिस का पुतला
गंगोह कोतवाली में धरने के दौरान तैनात पुलिस बल
- फोटो : SAHARANPUR
Link Copied
गंगोह (सहारनपुर)। कोतवाली में अग्निकांड पीड़ित प्रवीण वाल्मीकि के परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे वाल्मीकि समाज के लोगों व बजरंगदल कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठियां फटकाने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। कोतवाली के सभी पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग को लेकर छह घंटे से भी ज्यादा समय तक कार्यकर्ताओं ने धरना दिया, बाद में इस निर्णय के साथ धरना समाप्त कर दिया कि बुधवार को सभी तहसील मुख्यालय पर अपनी मांग से संबंधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपें जाएंगे। उधर, गंगोह की घटना के विरोध में बजरंग दल के महानगर सह सुरक्षा प्रमुख आवेश त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट चौराहे पर गंगोह कोतवाल और पुलिसकर्मियों का पुतला दहन किया।
विज्ञापन
बता दें कि नगर के मोहल्ला मख्दूमजहां निवासी प्रवीण वाल्मीकि के घर में सात मार्च की रात को लगी आग में जल कर उसकी मां की मौत हो गई थी, जबकि प्रवीण उसकी पत्नी और तीन बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए थे। इस अग्निकांड का जिम्मेदार ठहराते हुए पीड़ित पक्ष की तरफ से चार लोगों को नामजद किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को बजरंग दल कार्यकर्ता बाल्मीकि समाज के लोगों के साथ कोतवाली पहुंचे। जहां उन्होंने प्रदर्शन करते हुए नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मामला बढ़ने पर पुलिस ने लाठियां फटकारी तो कार्यकर्ता नाराज हो गए, उनकी सूचना पर जिले भर से बड़ी संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ता गंगोह पहुंच गए। जहां ये सब कोतवाली में धरने पर बैठ गए। दोपहर दो बजे धरने पर बैठे कार्यकर्ता रात आठ बजे तक कोतवाली में डटे रहे। इस दौरान सीओ चंद्रपाल शर्मा और एसपी देहात अतुल शर्मा ने भी उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया। धरने पर बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने कहा कि जब तक कोतवाली के सभी पुलिसकर्मी निलंबित नहीं होते उनका आंदोलन जारी रहेगा। रात आठ बजे इस निर्णय के साथ प्रदर्शनकारी लौट गए कि बुधवार को जिले के प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। इस दौरान आचार्य कमल किशोर, कपिल मोहडा, अक्षय धीमान, मोंकित राणा, हरीश कौशिक आदि रहे। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि एसएचओ गंगोह को गाली देने और हाईवे पर जाम लगाने के आरोप में कपिल मोहड़ा, हरीश कौशिक और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
गंगोह कोतवाली में धरना देते बजरंग दल कार्यकर्ता- फोटो : SAHARANPUR
गंगोह कोतवाली में बजरंग दल के धरने को संबोधित करते विकास त्यागी- फोटो : SAHARANPUR
कलेक्ट्रेट तिराहे पर पुतला फुंकते बजरंग दल कार्यकर्ता- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।