फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police registered a murder case against two friends, investigation started

Saharanpur News: दो दोस्तों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया हत्या का केस, जांच शुरू

Fri, 14 Feb 2025 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Police registered a murder case against two friends, investigation started
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। रेस्टोरेंट संचालक उवैश की मौत के मामले में पुलिस ने उसके दो दोस्तों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई, लेकिन उनमें कोई साक्ष्य हाथ नहीं लगा। वारदात को अंजाम देने वाले अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
दरअसल, मंगलवार देर रात कोर्ट रोड स्थित रेस्टोरेंट संचालक उवैश गाड़ा को गोली लग गई थी। जब यह घटना हुई थी, तब रेस्टोरेंट में उनके तीन अन्य दोस्त भी मौजूद थे। परिजन उवैश को लेकर शहर के कई निजी अस्पतालों में गए थे, लेकिन गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर किया था। देहरादून ले जाते समय रास्ते में ही उवैश की मौत हो गई थी। इसके बाद परिजन बिना पुलिस को बताए शव को घर ले गए थे। बाद में पुलिस ने गांव पहुंचकर शव को कब्जे में लिया था और पोस्टमार्टम कराया था।
विज्ञापन

अब पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर उसके दोस्त वासिल और अल्तमश निवासी छिदबना के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। वहीं, बृहस्पतिवार को पुलिस रेस्टोरेंट पर भी पहुंची और वहां लगे सीसीटीवी खंगाले। उनकी फुटेज चेक की, लेकिन ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला, जिससे हत्यारोपियों का पता चल सके। जिनके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है, वह अभी फरार है। हर बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed