{"_id":"6399ddf78961df13b77faf9d","slug":"police-raid-in-dorikhal-shops-closed-saharanpur-news-mrt617688284","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ढोलीखाल में पुलिस का छापा, बाजार कराया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ढोलीखाल में पुलिस का छापा, बाजार कराया बंद
विज्ञापन
कटे वाहनो के गोदाम में जांच करती पुलिस
- फोटो : SAHARANPUR
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। ढोलीखाल में पुराने वाहनों के काटे जाने पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने वाहनों से संबंधित दुकानदारों से रिकार्ड मांगे तो वे नहीं दिखा सके। इसके बाद पुलिस ने ढोलीखाल बाजार बंद करा दिया। वहीं, पांच लावारिस बाइक भी कब्जे में ली हैं। इसके अतिरिक्त देहरादून रोड और जनता रोड पर भी कार्रवाई की गई है। जिससे पुराने वाहन काटने वालों में खलबली रही।
दरअसल, थाना कुतुबशेर क्षेत्र के ढोलीखाल में पुराने वाहनों के काटे जाने का सबसे बड़ा बाजार है। पुलिस को यहां पर चोरी के वाहन काटे जाने की जानकारी मिली थी। सूचना पाकर एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक और सीओ प्रथम अजेंद्र फोर्स के साथ बुधवार सुबह ढोलीखाल पहुंचे। पुलिस ने एक-एक व्यापारी से वाहनों से संबंधित रिकार्ड मांगे तो वे नहीं दिखा सके। वहीं, कुछ व्यापारी दुकान बंद करने में जुट गए, पुलिस ने उन्हें रोका।
यहां पर करीब 50 से अधिक दुकानों की चेकिंग की गई, लेकिन कोई भी व्यापारी काटे जाने वाले वाहनों से संबंधित रिकार्ड नहीं दिखा सका। पुलिस ने मौके से पांच लावारिस बाइक कब्जे में ली हैं। इसके बाद पुलिस ने ढोलीखाल में बाजार को बंद कर दिया। इसके अतिरिक्त पुलिस टीम ने देहरादून रोड पर खालसा पब्लिक स्कूल के पास गोदाम पर छापा मारा, जहां पर वाहन काटे जा रहे थे, लेकिन यहां भी कोई दस्तावेज पुलिस को नहीं मिले। इसी तरह जनता रोड पर कार्रवाई की। एसपी सिटी ने मामले की जांच बैठा दी है।
विज्ञापन
खपाए जाते हैं दूसरे प्रदेशों के भी वाहन
ढोलीखाल में पुलिस पहले भी कई बार कार्रवाई कर चुकी है। वाहन काटने वालों को पहले भी हिदायत दी गई थी कि काटे जाने वाले वाहनों का रिकार्ड रखें। इसके बाद भी दुकानदारों ने कोई रिकार्ड नहीं रखा। यहां पर उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब सहित पश्चिमी यूपी के जिलों के वाहन काटे जाते हैं। वहीं, सूत्र बताते हैं कि चोरी के वाहन भी यहां खपाए जाते हैं। फिलहाल पुलिस ने जांच करा रही है।
कई पर कार्रवाई की तैैयारी
अवैध रूप से वाहन काटने के मामले में पुलिस ने कई दुकानदारों की सूची तैयार की। उनके खिलाफ पुलिस जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करेगी। इस मामले में कई दुकानदारों की गर्दन फंसना तय है।
नियमों का करना होगा पालन: एसपी सिटी
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि नियमानुसार ही वाहन कटेंगे। इसके लिए दुकानदारों को रिकार्ड रखना होगा। पुलिस और दुकानदारों के बीच मीटिंग होगी। इसके बाद ही बाजार खोलने की अनुमति दी जाएगी, जो लावारिस बाइक मिली हैं, उनकी जांच कराई जा रही है।
चार टीमों ने की कार्रवाई, सीसीटीवी लगाने के दिए निर्देश
ढोलीखाल, जनता रोड, देहरादून रोड और देबवंद में पुराने वाहन काटने की दुकानों और गोदामों पर चार टीमों ने छापा मारा। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों को सीसीटीवी लगाने और शासन के निर्देशों का पालन करने के कहा है।

ढोली खाल में कटे वाहनो के कागजो की जांच करते एसपी सिटी- फोटो : SAHARANPUR