{"_id":"cf1b8138e8632e27c9c64c40ec0e5e05","slug":"police-personnel-cut-invoice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मियों के कटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कर्मियों के कटे चालान
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 13 Dec 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह यादव और एसपी यातायात ओमवीर सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने शनिवार को पुलिस लाइन परिसर में ही चेकिंग अभियान चलाया। यहां बिना हेलमेट लगाए दुपहिया चलाने वाले कई पुलिसकर्मियों समेत अन्य लोगों के चालान काटे।
यातायात पुलिस ने नवंबर को यातायात माह के रूप में मनाते हुए जहां नगर के स्कूलों में प्रतियोगिताएं कराकर आमजन को यातायात नियमों के पालन को जागरूक किया था।
वहीं महानगर में जागरूकता रैलियां निकाल कर दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट लगाने और बड़े वाहन चालकों को भी इसके साथ-साथ यातायात के नियमों का पालन किए जाने का आह्वान किया था। इसके बावजूद आम नागरिकों के साथ खुद पुलिस वाले भी हेलमेट के प्रयोग सहित अन्य नियमों के प्रति जागरूक नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
इसके चलते ही शनिवार को कप्तान आरपी यादव ने एसपी ट्रैफिक ओमवीर सिंह और टीएसआई तेज प्रताप सिंह के साथ पुलिस लाइन में चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस लाइन परिसर में ही हेलमेट लगाये बिना वाहन चलाते पाये गये पुलिसकर्मियों और बाहरी लोगों के चालान काटे।