{"_id":"63345b1a6536d93c8d53574f","slug":"police-officers-have-attached-property-of-203-crore-of-haji-iqbal-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाजी इकबाल पर बड़ा शिकंजा: जब्त हुई 203 करोड़ रुपये की संपत्तियां, टीम ने लगाए कार्रवाई के बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाजी इकबाल पर बड़ा शिकंजा: जब्त हुई 203 करोड़ रुपये की संपत्तियां, टीम ने लगाए कार्रवाई के बोर्ड
Wed, 28 Sep 2022 08:03 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 28 Sep 2022 08:03 PM IST
सार
हाजी इकबाल पर बड़ा शिकंजा कसा गया है। पुलिस ने हाजी इकबाल की 203 करोड़ रुपये की संपत्तियों को कुर्क किया हैं।
विज्ञापन
सहारनपुर में हाजी इकबाल की 203 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर में पुलिस ने पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल पर बड़ा शिकंजा कसा है। बुधवार को हाजी इकबाल की 203 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई की है। एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि गैंगस्टर के मामले में पुलिस ने हाजी इकबाल की 148 संपत्तियों को चिन्हित कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी थी। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने उक्त संपत्तियों को गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्तीकरण करने के आदेश मंगलवार को दिए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने बुधवार शाम को मिर्जापुर क्षेत्र में स्थित हाजी इकबाल की उक्त संपत्तियों को जब्त करते हुए अपने कब्जे में ले लिया है। इन संपत्तियों में हाजी इकबाल का मिर्जापुर स्थित आवाज भी शामिल है। इनमें से अधिकांश संपत्तियां बेनामी हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: रिहायशी इलाके में संकट: पानी के लिए तरस गए मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं, जानें पूरा मामला
विज्ञापन
एसपी देहात सूरज राय के नेतृत्व में पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें बुधवार देर शाम तक संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई में लगी हुई हैं। पुलिस-प्रशासन ने इन संपत्तियों को अपने कब्जे में लेकर बोर्ड लगाए हैं।
यह भी पढ़ें Ankita Bhandari Murder: होश उड़ा देंगे पुलकित के बड़े राज, महिला की जुबानी, पूर्व मंत्री के बेटे की पूरी कहानी