{"_id":"5f5e55c58ebc3e6dfa15ecf7","slug":"police-launches-religious-flag-commotion-saharanpur-news-mrt501148870","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने धार्मिक झंडे को उतारा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने धार्मिक झंडे को उतारा, हंगामा
विज्ञापन
साढौली कदीम के रसूलपुर कवादपुर में प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : SAHARANPUR
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। वाल्मीकि समाज के लोगों द्वारा स्थापित किए गए धार्मिक ध्वज को पुलिस ने उतार कर कब्जे में ले लिया। इस पर समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर रोष जताया। लोगों ने उक्त भूमि पर मंदिर की स्थापना कराने की मांग की है।
कोतवाली बेहट के गांव रसूलपुर कवादपुर में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर वाल्मीकि समाज के लोग धार्मिक ध्वज लगाकर पूजा पाठ करते आ रहे हैं। उक्त भूमि के बराबर में ग्रामीण मीदू, वकील, अनीश, नौशाद व निन्ना आदि का कब्जा है, जिस पर कूड़ा आदि पड़ा हुआ है। ग्रामीण अरविंद, सोनू, बलबीर, जसपाल सिंह, बबलू, सुरेशो, पिंकी, गुरमित आदि के अनुसार वे यहां से कूड़ा हटवाने की मांग कर रहे थे। आरोप है कि रविवार को कोतवाली पुलिस पहुंची और यहां लगे ध्वज को उखाड़कर अपने साथ ले गई। प्रदर्शन कर रहे वाल्मीकि समाज के लोगों का कहना है कि वह वर्षों से उक्त भूमि पर नियमित पूजा पाठ करते आ रहे हैं। पुलिस ने दूसरे पक्ष का कूड़ा हटाने के बजाए उनसे मिलीभगत कर धार्मिक झंडा उखाड़कर उनकी धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाई है।
ग्राम समाज की भूमि पर धार्मिक झंडा लगाने की उन्हें सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच झंडा कब्जे में ले लिया है तथा मौके पर यथा स्थिति बनाएस रखने की अपील की गई है।
विज्ञापन
आनंद देव मिश्रा, कोतवाली प्रभारी बेहट।