फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police extracted call details of mobile numbers active at the time of the incident

Saharanpur News: वारदात के समय सक्रिय मोबाइल नंबरों की पुलिस ने निकाली कॉल डिटेल

Thu, 10 Apr 2025 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Police extracted call details of mobile numbers active at the time of the incident
सहारनपुर, सरसावा। फाइनेंसकर्मी आशीष त्यागी से 5.92 लाख रुपये की लूट के बाद हत्या की वारदात के खुलासे को पुलिस की आठ टीमें लगी हैं। पुलिस ने वारदात के समय उस क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल निकाली है। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।दरअसल, सोमवार देर रात थाना कुतुबशेर क्षेत्र में शारदा नगर निवासी कार सवार फाइनेंसकर्मी आशीष की लूट के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाइकों पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। हत्या और लूट के इस मामले में पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में की है। इसके साथ ही उस समय घटना वाली जगह को चिह्नित करते हुए एक विशेष दायरे में सक्रिय मोबाइल नंबरों की भी डिटेल निकलवा रही है। पुलिस मामले की हर बिंदु पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

मृतक की कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों तक पहुंचने की कवायद में जुटी है। खुलासे के लिए आठ टीमों को लगाया गया है। पुलिस टीम ने शक के आधार पर कई जगह दबिश भी दी है। कई संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

- वर्जन
पुलिस टीम बिंदु पर जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के लिए अलग से टीम गठित है। जल्द ही वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सागर जैन, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed