{"_id":"685702d95b272235dd01eafa","slug":"police-encounter-with-thief-gang-three-arrested-history-sheeter-shot-in-the-leg-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-152285-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: चोर गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: चोर गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली
Sun, 22 Jun 2025 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में शुक्रवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस कार्रवाई में हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से 13 बाइक, एक स्कूटी, तमंचा बरामद हुआ है।
शनिवार को पुलिस लाइन में एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि शुक्रवार देर रात थाना सदर बाजार की टीम मिनी बाईपास पर चुनहेटी की ओर जा रहे मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान जंधेड़ी चौराहे की ओर से बिना नंबर प्लेट की बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया, जिसके बाद कुछ दूरी पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।
नजदीक आते पुलिसकर्मियों पर बदमाशों ने दोबारा जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग की। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसे मौके से गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाश की पहचान जगपाल उर्फ जग्गू निवासी गांव शीतलपुर थाना गंगोह के रूप में हुई है। वहीं उसका फरार साथी ललित निवासी गांव टोपरी थाना कोतवाली देहात को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के आधार पर आरोपियों अपने तीसरे साथी हंसराज निवासी रुहालकी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार का नाम बताया।
विज्ञापन
-- --
-- हिस्ट्रीशीटर पर लूट, दुष्कर्म, चोरी आदि मुकदमे दर्ज
एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि जगपाल उर्फ जग्गू दादा कोतवाली गंगोह से हिस्ट्रशीटर है। इसके खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी, लूट, दुष्कर्म, मारपीट और गैंगस्टर एक्ट सहित 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। बरामद बाइकें सबसे ज्यादा थाना सदर बाजार क्षेत्र से की गई थी। आरोपी बाइक चोरी कर सस्ते दामों में बेच देते थे।