{"_id":"61993640498d1231ef3b8c28","slug":"police-did-not-get-clue-in-double-murder-saharanpur-news-mrt565549164","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरे हत्याकांड में पुलिस को नहीं मिला सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोहरे हत्याकांड में पुलिस को नहीं मिला सुराग
विज्ञापन
सहारनपुर। कोतवाली गंगोह क्षेत्र के गांव मोहनपुरा में देव स्थान पर पूजा करने गए सगे भाई पुन्नू व लीलू भगत की गोली मारकर हत्या करने के मामले में कई लाइनों पर काम करने बाद भी पुलिस टीमों को सुराग नहीं मिला है। 48 घंटे बाद भी पुलिस की जांच जस की तस है।
इन बिंदुओं पर अब तक हुई जांच
पुलिस को हत्यारों के करीबी होने की आशंका है। दोनों भाइयों को कई लोगों के पैसे देने थे। पुलिस ने लेनदेन के विवाद में हत्या होने की लाइन पर भी काम किया। इसलिए दोनों भाइयों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
तंत्रमंत्र की वजह से हत्या होने की दिशा में भी जांच
पुन्नू व लीलू भगत ज्योतिषी थे, जो लोगों की समस्याओं को लेकर ज्योतिष विद्या के अनुरूप से उपाय बताते थे। पुलिस ने तंत्रमंत्र के चलते हत्या होने की लाइन पर भी काम किया। पुलिस को आशंका है कि काम न बनने की वजह से किसी ने दोनों भाइयों की हत्या कराई, लेकिन इस दिशा अभी तक हुई जांच में कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
किसी से नहीं थी रंजिश, फिर चल रही जांच
दोनों भाइयों की किसी से रंजिश नहीं थी। परिजनों ने अज्ञात के आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं, ग्रामीणों ने भी पुलिस को बताया था कि दोनों भाई मिलनसार थे और उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी, लेकिन पुलिस फिर भी रंजिश वाले एंगल पर काम कर रही है। मगर, इस दिशा में भी खुलासे के लिए कोई क्लू नहीं मिला है।
कइयों से पूछताछ, संदिग्ध नंबर भी चिंहित
तीनों पुलिस टीमें कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी हैं, लेकिन हत्यारों के बारे में कुछ पता नहीं लग पाया है। कॉल डिटेल के आधार पर 100 अधिक संदिग्ध नंबर चिंहित किए गए, जिनके आधार पर भी लोगों से पूछताछ चल रही है, लेकिन जांच की स्थिति पहले दिन जैसी बनी है। पुलिस के सामने अंधेरे में तीर चलाने की स्थिति बनी है।
एसपी देहात ने भी संदिग्धों से पूछताछ
गंगोह। दोहरे हत्याकांड के मामले में शनिवार को कोतवाली गंगोह पहुंचकर एसपी देहात अतुल शर्मा और क्राइम ब्रांच की टीम ने संदिग्धों से पूछताछ की। इसके साथ ही एसपी देहात ने मामले में अब तक हुई जांच की समीक्षा कर पुलिस टीमों को जल्द खुलासे के निर्देश दिए। इससे पूर्व शुक्रवार की देर रात भी एसपी देहात ने खुलासे के लिए लगाई टीमों के साथ वार्ता कर प्रत्येक बिंदु पर पड़ताल करने निर्देश दिए और खुद भी घटनास्थल पर पहुंचकर दोबारा जांच की। एसपी देहात अतुल शर्मा का कहना है कि जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा। घटना से संबंधित साक्ष्य पुलिस जुटा रही है। कई संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की गई है।
यह था मामला
गांव मोहनपुर निवासी सगे भाई पुन्नू भगत व लीलू भगत ज्योतिषी थे। बृहस्पतिवार की सुबह अपने खेत पर बने देव स्थान व बागड़धाम पर रोजाना की तरह पूजा करने गए थे। उस समय अज्ञात आरोपियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। शरीर पर धारदार हथियारों के निशान भी मिले थे। हत्या किसने और किस वजह से की है, इस बारे में परिजनों को भी किसी पर शक नहीं जताया था।
पुलिस की तीन टीमें कई लाइनों पर काम कर रही है। जल्द वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। आरोपी भले ही कितने भी शातिर हों, लेकिन पुलिस से नहीं बच पाएंगे।---------आकाश तोमर, एसएसपी