{"_id":"61d5e0f78202121be4386179","slug":"police-department-got-241-new-soldiers-saharanpur-news-mrt5722434100","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को विभाग को मिले 241 नए सिपाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को विभाग को मिले 241 नए सिपाही
विज्ञापन
पुलिस लाइन में आयोजित दीक्षांत समारोह में सलामी लेते एसएसपी आकाश तोमर
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। पुलिस विभाग को 241 नए सिपाही मिले हैं। दीक्षांत समारोह में एसएसपी आकाश तोमर ने कहा कि पूरी ईमानदारी व मेहनत के साथ ड्यूटी करते हुए अपने कर्तव्य का पालन करें। वहीं, कार्यक्रम में इन आरक्षियों के परिजन भी शामिल हुए। परिजनों से मिलकर आरक्षियों के चेहरे खिल गए।
पुलिस लाइन स्थित मैदान पर 241 रिक्रूट आरक्षियों का प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एसएसपी आकाश तोमर ने परेड की सलामी ली। रिक्रूट आरक्षी प्रताप सिंह द्वारा कुल 1500 अंकों में से 1285.5 अंक प्राप्त किए। इसी तरह सभी विषयों में रिक्रूट आरक्षी प्रताप सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिनको एसएसपी ने सम्मानित किया। एसएसपी आकाश तोमर ने नए सिपाहियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पीड़ित को न्याय दिलाना ही प्रत्येक पुलिसकर्मी की प्राथमिकता होनी चाहिए। नागरिकों के पुलिस का व्यवहार मित्रता वाला होना चाहिए। फरियाद लेकर आने वाले व्यक्ति की समस्या का तत्काल प्रभाव से निस्तारण कराया जाए।
इस दौरान एसपी यातायात प्रेमचंद, एसपी राजेश कुमार, सीओ प्रथम प्रीति यादव, सीओ द्वितीय नीरज सिंह, सीओ चंद्रप्रकाश शर्मा, सीओ अजेंद्र यादव, सीओ रामकरण, राजेंद्र शर्मा सहित अनेक पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
अब ड्यूटी के साथ पढ़ाई कर सकेंगे पुलिसकर्मी
सहारनपुर। पुलिस लाइन में बनाए गए पुस्तकालय का बुधवार को एसएसपी आकाश तोमर ने उद्घाटन किया है। इस पुस्तकालय के माध्यम से लाइन में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी अन्य परीक्षाओं की तैयारियों के लिए पढ़ाई कर सकेंगे। एसएसपी ने कहा कि पुस्तकालय पुलिसकर्मियों की सफलता के लिए अहम साबित होगा। इस दौरान एसपी यातायात प्रेमचंद सहित सभी सीओ व पुलिस लाइन का स्टाफ मौजूद रहा।

पुलिस लाइन में आरक्षी को प्रमाण पत्र देते एसएसपी आकाश तोमर- फोटो : SAHARANPUR

पुलिस लाइन में दीक्षांत समारोह के दौरान खड़े आरक्षी- फोटो : SAHARANPUR