फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police demolished illegal platform by taking idols

विवादित जमीन पर रातोरात चबूतरा बना स्थापित की देव मूर्तियां

Thu, 28 Jan 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Police demolished illegal platform by taking idols
मूर्तियां कब्जे में लेकर पुलिस ने ध्वस्त कराया अवैध चबूतरा
विज्ञापन

बड़गांव। महेशपुर गांव में विवादित जमीन पर रातो रात दबंगों ने देव मूर्तियों को रख कर मंगलवार की सुबह पूजा अर्चना शुरू कर दी। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार ने चबूतरा ध्वस्त कराकर मूर्तियों को पुलिस की सपुर्दगी में दे दिया। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
बड़गांव थाने के महेशपुर में ग्राम समाज की जमीन को लेकर ठाकुर समाज के दो पक्षों में विवाद है। सोमवार की रात गांव के दूसरी बिरादरी के कुछ लोगों ने इस जमीन पर रातो रात चबूतरा बनाकर राधा कृष्ण व श्रीगणेश भगवान की मूर्तियां स्थापित कर दी। इतना ही नहीं सुबह के वक्त वहां पूजा पाठ भी शुरू करा दिया। इसी दौरान राष्ट्रीय ध्वज लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच जब मूर्तियों को वहां से उठाने का प्रयास किया तो महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर तहसीलदार नितिन राजपूत मौके पर पहुंचे और जमीन को विवादित बताकर ग्रामीणों को समझाकर मूर्तियां पुलिस की सपुर्दगी में दिलाई। इसके बाद पुलिस ने चबूतरे को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन

उधर, ग्रामीणों ने इस मामले में पुलिस के एक दरोगा पर मूर्ति रखवाने में संरक्षण देने का आरोप लगाकर आक्रोश जताया है। थाना प्रभारी निरीक्षक रनवीर सिंह यादव ने बताया कि कुछ लोगों ने ग्राम समाज की विवादित जमीन पर कब्जा कर मूर्तियां रख दी थी। इसमें गांव के अशोक पुत्र रामपाल व मोनू पुत्र तारा को गिरफ्तार कर 151 के तहत जेल भेज दिया है। गांव में शांति के लिए पुलिस तैनात किया गया है। यदि दरोगा के खिलाफ इस तरह की कोई शिकायत आती है तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed