{"_id":"6aff57c98268931384065d96","slug":"individual-with-a-25000-bounty-on-his-head-arrested-in-extortion-case-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-188266-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: रंगदारी मांगने के मामले में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: रंगदारी मांगने के मामले में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन
सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी नसीम अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी मांगी थी।
थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव सफीपुर निवासी मेघराज ने 24 अप्रैल 2026 को तहरीर दी थी। इसमें आरोप लगाया था कि आरोपियों ने उन्हें और उनकी पत्नी को दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी देकर उनसे रंगदारी मांगी गई। इसके बाद मिर्जापुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। इस मुकदमे की विवेचना बाद में कोतवाली सदर बाजार के उपनिरीक्षक विपिन कुमार को सौंपी गई थी। मामले में फरार चल रहे नसीम अहमद पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी नसीम अहमद के दीवानी कचहरी के पास होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।