{"_id":"5fbe9e6e8ebc3e5fa477cd37","slug":"police-could-not-arrest-accused-usure-even-after-30-hours-saharanpur-news-mrt512584382","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों की मदद के लिए आठ लाख से अधिक मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों की मदद के लिए आठ लाख से अधिक मिले
विज्ञापन
-- बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश की ओर से दी जा रही वित्तीय मदद
-- सहारनपुर, बेहट और देबवंद में बार संघ के पदाधिकारियों को दिए गए चेक
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की ओर से कोविड रिलीफ फंड के रूप में वकीलों की मदद के लिए आठ लाख रुपये से अधिक की सहायता राशि भेजी गई है। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के कार्यालय परिसर में इस मदद राशि के वितरण के लिए बैठक की गई। इसमें कुछ वकीलों ने बराबर-बराबर राशि वितरण का सुझाव दिया, जबकि कुछ ने वकीलों की आर्थिक स्थिति के आधार पर मदद राशि देने का सुझाव दिया।
बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की ओर से यह मदद देेेने पर वरिष्ठ अधिवक्ता चौधरी जानिसार और अधिवक्ता रज्जाक खान ने आभार जताया। फिलहाल यह राशि सहारनपुर, बेहट और देवबंद में बार संघ के पदाधिकारियों को चेक और ड्राफ्ट के रूप में दे दी गई। इसमें सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन को 8,31,398 रुपये, कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन को 1,52,175 रुपये, सिविल बार एसोसिएशन देवबंद को 1,24,336 रुपये, तहसील बार एसोसिएशन रामपुर मनिहारान 28,455 रुपये, बार एसोसिएशन बेहट को 73,613 रुपये और नकुड़ बार एसोसिएशन के 79,180 रुपये की राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर अधिवक्ता राजकुमार वर्मा, सिद्धार्थ शंकर त्यागी, प्रदीप मित्तल, रणधीर सिंह, बाबूराम, अशोक पुंडीर, विक्रम सैनी, तेग सिंह पुंडीर, अरुण कपिल, विरेंद्र शर्मा, सरदार सुरेंद्र पाल सिंह, जमाल साबरी, सज्जाद अहमद, नरेंद्र सिंह, सुरेश गौतम, महेश गुप्ता, रमेश अरोड़ा, जिशान अहमद, विनोद कर्णवाल, अशोक कुमार, जितेंद्र गोरियान सहित अन्य उपस्थित रहे।