फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police checking liquor contracts by campaign

अभियान चलाकर शराब के ठेकों की पुलिस ने की चेकिंग

Sun, 30 May 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Police checking liquor contracts by campaign
सहारनपुर। अलीगढ़ में हुए शराबकांड के बाद जिले में पुलिस सक्रिय रही। सभी सीओ ने अपने सर्किल में अभियान चलाकर शराब के ठेकों के पहुंचकर स्टॉक चेक किया। इसके साथ ही अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई अभियान चलाकर पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. एस चन्नप्पा द्वारा के निर्देशों के सभी क्षेत्राधिकारियों ने अपने-अपने सर्किल में पड़ने वाली शराब की दुकानों और ठेकों पर चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

जनपद के सभी थाना प्रभारियों ने यहां स्टॉक चेकिंग की और आबकारी निरीक्षक भी इस कार्रवाई में साथ रहे। वहीं, अवैध शराब के निर्माण और इसकी बिक्री करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, जिसके तहत संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। विशेषकर थाना बिहारीगढ़, गागलहेड़ी, गंगोह, तीतरों, नागल सरसावा, चिलकाना, मिर्जापुर क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और तस्करी की रोकथाम के लिए पुलिस सघन चेकिंग अभियान चलाकर विशेष निगरानी बरत रही है। एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने बताया कि जिले भर में शराब के ठेकों और अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेकिंग में प्रशासनिक अधिकारी भी रहे शामिल
सहारनपुर। शराब की अवैध बिक्री को रोकने के लिए चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल रहे। उपजिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह और आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार ने एक दर्जन से अधिक शराब की दुकानों पर जाकर निरीक्षण किया। शराब की दुकानों पर लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर और बोतलों के बार कोड भी चेक किए। इस दौरान नकली या अवैध शराब की बिक्री या स्टॉक नहीं मिला। शारदा नगर की एक दुकान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा था, दुकान मालिक को कोविड प्रोटोकाल का पालन कराने के निर्देश दिए। वहीं, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी और सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी ने शहर क्षेत्र में शराब की दुकानों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। हिदायत दी कि शराब की अवैध बिक्री नहीं होनी चाहिए, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed