फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police challaned to resolve dispute

विवाद सुलझाने कर दिया पुलिस ने चालान

Tue, 01 Mar 2022 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Police challaned to resolve dispute
सहारनपुर। घरेलू विवाद को सुलझाने के लिए कोतवाली मंडी पहुंचे दोनों पक्षों का पुलिस ने चालान कर दिया। दोनों पक्षों ने एक चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों पक्षों ने एसएसपी से मामले की शिकायत करने की बात कही।
विज्ञापन

पुल कंबोहान निवासी अरशी पुत्र असलम और इनके रिश्तेदार यूसुफ पुत्र इसरार अहमद निवासी पीर वाली गली के बीच घरेलू विवाद चल रहा है। सोमवार की शाम दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। विवाद के निस्तारण को अरशी व यूसुफ कोतवाली मंडी पहुंच गए। उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस बीच क्षेत्र के चौकी इंचार्ज भी वहां गए। थोड़ी देर बाद ही दोनों पक्षों के लोग भी मौके पर पहुंच गए, जहां दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। अरशी और यूसुफ का आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने उन्हें कोतवाली में बैठा लिया। मामला निपटने पर इंस्पेक्टर ने दोनों पक्षों को छोड़ने के निर्देश दिए, लेकिन चौकी इंचार्ज ने नहीं छोड़ा। आरोप है कि छोड़ने की एवज में चौकी इंचार्ज से पैसों की मांग की। इसके साथ ही कुछ अन्य लोग भी पुलिस की ओर से पैसा देकर मामला निपटाने की बात कहते रहे, लेकिन दोनों पक्षों के लोगों ने पैसा देने से मना कर दिया। आरोप है कि पैसा न देने पर चौकी इंचार्ज ने शांतिभंग की धारा में अरशी और यूसुफ का चालान कर दिया। दोनों पक्षों के लोगों मंगलवार को जमानत कराई। इसके साथ ही अरशी और युसूफ का कहना है कि बुधवार को एसएसपी से मिलकर लिखित रूप में मामले की शिकायत करेंगे। वहीं, एसएसपी आकाश तोमर का कहना है कि मामला दिखवा रहे हैं। मामले की जांच कराई जाएगी। अगर चौकी इंचार्ज पर लगे आरोप सही पाए गए तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जानकारी मिली है कि दोनों पक्षों ने झगड़ा किया। इस पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed