{"_id":"68fd208562f9cb51f8015a08","slug":"police-caught-two-cow-smugglers-after-being-shot-in-an-encounter-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-161538-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में गोली लगने पर पकड़े दो गोकश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में गोली लगने पर पकड़े दो गोकश
Sun, 26 Oct 2025 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुलिस की शुक्रवार रात शेरपुर पेलो पुलिया पर चेकिंग के दौरान पिकअप सवार गोकशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें दो बदमाश नौमान निवासी महमूद मजरा रायपुर और साजिद उर्फ वाडा उर्फ कुरकुरा निवासी नानूवाला थाना मिर्जापुर गोली लगने से घायल होने पर पकड़े गए। इस दौरान उनका एक साथी भागने में सफल रहा।
एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि पुलिस टीम बादशादीबाग चौकी क्षेत्र में रात के वक्त चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम कासमपुर की तरफ से एक पिकअप गाड़ी में सवार कुछ व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर पिकअप सवार फायरिंग करते हुए रजबहे की पटरी से जंगल की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा करने पर उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। जवाबी फायरिंग में नोमान और साजिद पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़े। पुलिस ने उनके पास से दो तमंचे, दो खोखे, चार कारतूस, पिकअप गाड़ी तथा गोकशी के उपकरण बरामद किए हैं। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया, जबकि उनके मौके से भागे साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है। नोमान के खिलाफ गोकशी, गैंगस्टर एक्ट, मारपीट के चार तथा साजिद पर गोकशी का एक मामला दर्ज है। गोकशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।