फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police caught seven including four drug smugglers

चार नशा तस्करों सहित सात को पुलिस ने पकड़ा

Sun, 31 Oct 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Police caught seven including four drug smugglers
छुटमलपुर/गंगोह। पुलिस ने चार नशा तस्करों सहित सात लोगों को पकड़ा है। इनमें बिहारीगढ़ पुलिस ने 450 ग्राम चरस बरामद की है। सभी आरोपियों को रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया है।
विज्ञापन

बिहारीगढ़ थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि शनिवार रात गश्त के दौरान पुलिस ने गांव सतपुरा के द्रोणाचार्य अस्पताल मोड़ के पास से तीन लोगों इस्तखार पुत्र यामीन निवासी किशनगढ़ कालोनी बिहारीगढ़, अनुज पुत्र सतपाल निवासी शेखपुरा तुर्क थाना नगीना जिला बिजनौर और रियाजुल पुत्र शकील निवासी सुंदरपुर थाना बिहारीगढ़ को साढ़े चार सौ ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। गंगोह कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान गांव जवासा खेड़ी निवासी सुच्चा सिंह को दस लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा है। जबकि गांव हाजीपुर निवासी आशू को एक अवैध चाकू के साथ पकड़ा है। इसके अलावा पुलिस गांव खैरसाल में पेड़ काटने को लेकर आपस में झगड़ रहे पवन व नाथीराम को पकड़ कर कोतवाली ले आई। मामले दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed