फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police caught half a dozen trucks full of mining

पुलिस ने खनन से भरे आधा दर्जन ट्रक पकड़े

Sun, 30 May 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Police caught half a dozen trucks full of mining
पुलिस ने खनन से भरे आधा दर्जन ट्रक पकड़े
विज्ञापन

छुटमलपुर/चिलकाना (सहारनपुर)। फतेहपुर और चिलकाना पुलिस द्वारा शनिवार की रात अभियान चलाकर आधा दर्जन खनन सामग्री से भरे ओवरलोड वाहनों को पकड़कर सीज किया है। फतेहपुर पुलिस ने पकड़े गए दो ट्रक चालकों सहित उनके मालिकों और स्टोन क्रेशर संचालकों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की है।

फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि रात में ओवर लोडिंग खनन से भरे हुए तीन ट्रकों को पुलिस ने पकड़ लिया। मौके से दो के चालक रिजवान पुत्र सूबेदार निवासी डोला सिंघावली अहीर जिला बागपत व शेरखान पुत्र मोहम्मद हसीन निवासी ग्राम चाटका कोतवाली देहात सहारनपुर को भी गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए ट्रक चालकों सहित उनके ट्रकों के मालिकों एवं स्टोन क्रेशर संचालकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े गए चालकों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। जबकि पकड़े गए ट्रकों को सीज कर दिया गया। चिलकाना में सीओ अजेंद्र कुमार ने शनिवार की देर रात बस स्टैंड के पास से खनन से भरे तीन वाहनों को पकड़ा। यह तीनों वाहन भी खनन लेकर बेहट की तरफ से आ रहे थे। तीनों वाहनों के चालक कोई भी प्रपत्र नहीं दिखा पाए। पुलिस ने तीनों वाहनों को सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed