फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police caught crooks in encounter

पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा बदमाश

Thu, 14 May 2020 09:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Police caught crooks in encounter
नागल पुलिस द्वारा मुठभेड के बाद पकड़ा गया बदमाश - फोटो : SAHARANPUR
पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा बदमाश
विज्ञापन

सहारनपुर, नागल/बड़गांव। थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह क्षेत्र के गांव ताशीपुर के जंगल से मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को तमंचा और कारतूस के साथ पकड़ा है। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे उन्हें सूचना मिली कि देवबंद थाने के गांव मानकी निवासी भूरा पुत्र मुर्तजा ताशीपुर के जंगल में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस पर पुलिस ने बताए स्थान पर दबिश डाली तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि भूरा पर विभिन्न थानों में करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे गोकशी आदि के दर्ज हैं।

गागलहेड़ी थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि उग्राहु जाने वाले रास्ते से कुर्बान पुत्र लतीफ को गश्त के दौरान 150 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उधर, फतेहपुर एसओ मनोज चौधरी ने बताया कि पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे गांव खुजनावर निवासी शाह आलम पुत्र जहांगीर को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed