फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police arrested four criminals including two prize-winning ones in an encounter in Saharanpur

UP News: मुठभेड़ में फाइनेंसकर्मी की हत्या करने वाले दो इनामी समेत चार बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से सभी घायल

Mon, 14 Apr 2025 09:14 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 14 Apr 2025 09:14 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस ने मुठभेड़ में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 1.50 लाख रुपये नकद, असलहा और दो बाइक बरामद हुई हैं। सभी बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

विज्ञापन
Police arrested four criminals including two prize-winning ones in an encounter in Saharanpur
मुठभेड़ के बाद चार बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरसावा थाना क्षेत्र में रविवार रात हुई पुलिस मुठभेड़ में फाइनेंसकर्मी आशीष त्यागी की लूट व हत्या में शामिल चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान चारों बदमाशों के पैरों में गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो 25-25 हजार के इनामी हैं।

विज्ञापन


रविवार देर रात पुलिस को जानकारी मिली कि कुछ संदिग्ध बदमाश अम्बाला हाईवे पर नकुड़ रोड स्थित निर्माणाधीन कॉलोनी में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस के पहुंचते ही बदमाश दो बाइकों पर सवार होकर भागने लगे। एक टीम ने नकुड़ रोड की ओर भागे बदमाशों का पीछा किया, वहीं प्रभारी निरीक्षक सरसावा ने दूसरी तरफ भागे बदमाशों का पीछा किया। पीछा करते समय एक बाइक फिसल गई, जिसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए। इसी तरह दूसरी ओर भागे बदमाशों ने भी पुलिस पर जानलेवा हमला किया, जिनमें से दोनों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 1.50 लाख रुपये नकद, एक पिस्टल 32 बोर, तीन तमंचे 315 बोर, कारतूस, चार मोबाइल फोन और दो बाइक बरामद की गईं। मुठभेड़ में घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनकी पहचान सहदेव उर्फ घोल्ला, अनुज, अमनदीप निवासी गांव टिकोला थाना मंगलौर जिला हरिद्वार, आकाश उर्फ गोल्डी निवासी सरसावा के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे दिया था वारदात को अंजाम
पूछताछ में आकाश उर्फ गोल्डी ने बताया कि वह पहले रुड़की में काम करता था, जहां उसकी मुलाकात अनुज से हुई। अनुज ने उससे रुपये की तंगी का जिक्र किया और किसी बड़े काम की योजना बनाने को कहा। इसके बाद चारों ने मिलकर फाइनेंसकर्मी आशीष त्यागी की रेकी की और एक दिन उसका पीछा कर उससे रुपयों से भरा बैग लूटकर गोली मारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed