फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police and Transport Department woke up after the accident

Saharanpur News: हादसे के बाद जागा पुलिस और परिवहन विभाग

Fri, 25 Aug 2023 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Police and Transport Department woke up after the accident
सहारनपुर में श्रद्धालुओ को लेकर जा रही ट्रेक्टर चालको को समझाते यातायात अ​धिकारी व परिवाहन अ​धि
- चौराहों पर खड़े होकर वाहन चालकों को किया जागरूक
विज्ञापन

- मालवाहक व ट्रैक्टर चालकों को सवारी न बैठाने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिले में ट्रैक्टर-ट्राॅली के अनियंत्रित होकर पलटने से अब तक नौ श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से ट्रैक्टर-ट्राॅली पर सवारी बैठाने वालों पर सख्ती की और यातायात नियमों की के प्रति जागरूक किया, लेकिन सवाल यह है कि हादसे के बाद ही क्यों अभियान चलाया जाता है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव बोंदकी के पास बारिश होने से ढमोला नदी के रपटे पर पानी का तेज बहाव से ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई थी। इस हादसे में अब तक नौ श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। इस हादसे के बाद भले ही प्रशासन गंभीर हो, लेकिन जिले में इसका कोई खौफ व असर देखने को मिल रहा है। अभी तक धड़ल्ले से ट्रैक्टर-ट्राली दौड़ रही।
विज्ञापन

वहीं, बृहस्पतिवार को यातायात पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा व संभागीय परिवहन अधिकारी वीके सिंह के नेतृत्व में शहर के मुख्य चौराहे अंबेडकर चौक, देहरादून चौक, चौधरी चरण सिंह चौक आदि पर जागरुकता अभियान चलाया। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही मालवाहक व ट्रैक्टर चालकों को रोककर ट्रैक्टर-ट्राॅली आदि पर सवारी नहीं बैठाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने ट्रैक्टर चालकों को समझाया कि ट्राॅली में सवारियों को न बैठाएं। इस दौरान यातायात प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार, पीटीओ वाणी विलास शुक्ला, जनकपुरी प्रभारी निरीक्षक सनुज यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed