फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police and PAC took out flag march

पुलिस और पीएसी ने किया फ्लैग मार्च

Sat, 02 May 2020 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Police and PAC took out flag march
बागपत में पुलिसफोर्स व पीएसी के साथ पुराना कस्बे में गस्त करते एसपी प्रताप गोपेन्द्र यादव - फोटो : BAGHPAT
सहारनपुर। सीओ सदर सीपी शर्मा के नेतृत्व में थाना चिलकाना के हॉटस्पॉट क्षेत्र मोहल्ला जाकिर हुसैन, गांव दुमझेड़ा, महेश्वरी कलां, मोहल्ला गढ़ी आदि क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान सीओ सदर ने सभी से अपने घरों में रहने की अपील की। उन्होंने कहा यदि हम लोग घरों में होंगे तो सुरक्षित होंगे। फ्लैग मार्च के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट संजय श्रीवास्तव, थाना चिलकाना प्रभारी अमित शर्मा, एसएसआई शाह आलम, ओमेंद्र मलिक, रोहतास बैंसला, हुकम सिंह, सचिन शर्मा, अशोक कुमार आदि फोर्स के साथ रहे। दूसरी तरफ रामपुर मनिहारान थाना प्रभारी छोटे सिंह के नेतृत्व में पुलिस और पीएसी के जवानों ने हॉट स्पॉट क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर लोगों से अपने घरों में ही रहने की अपील की। उधर, सरसावा में प्रभारी निरीक्षण अशोक सोलंकी और फतेहपुर थाना क्षेत्र के छुटमलपुर में थानाध्यक्ष मनोज चौधरी की अगुवाई में फ्लैग मार्च निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed