फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police and Drug Department raided medical stores

पुलिस और ड्रग विभाग का मेडिकल स्टोरों पर छापा

Thu, 01 Sep 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Police and Drug Department raided medical stores
मेडिकल स्टोर से रिकॉर्डिंग का सामान ले जाती पुलिस। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जनपद में सेना और पुलिस में जाने की तैयारी में जुटे युवा तथा एथलीट शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रतिबंधित इंजेक्शन ले रहे हैं। इन इंजेक्शन का युवाओं और खिलाड़ियों के शरीर पर दुष्प्रभाव भी पड़ रहा है। खेल विभाग द्वारा प्रशासन के संज्ञान में लाने के बाद एएसपी प्रीति यादव ने बुधवार को कोतवाली सदर बाजार पुलिस और औषधि निरीक्षक को साथ लेकर किशनपुरा स्थित कुछ मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। यहां से 18 प्रकार के 200 से अधिक इंजेक्शन बड़ी संख्या में बरामद किए गए हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में युवा पुलिस और सेना की तैयारी के लिए दौड़, ऊंची और लंबी कूद आदि का प्रशिक्षण लेते हैं। ये युवा अपने शरीर की क्षमता बढ़ाने के लिए इंजेक्शन का इस्तेमाल करते हैं। कई बार खाली इंजेक्शन और सिरिंज स्टेडियम के शौचालय आदि में पड़ी पाई गई हैं। बीते दिनों खेल अधिकारी के द्वारा मंडलायुक्त और जिला अधिकारी के संज्ञान में मामला लाया गया। इसके अलावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से भी इस संबंध में शिकायत की गई। अधिकारियों के निर्देश पर एएसपी प्रीति यादव ने बुधवार को कोतवाली सदर बाजार पुलिस और औषधि निरीक्षक संदीप कुमार को साथ लेकर किशनपुरा स्थित कुछ मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। स्टोरों से 18 प्रकार के ऐसे इंजेक्शन मिले हैं, जिनको लगाने से शारीरिक क्षमता बढ़ती है। यह इंजेक्शन 200 से अधिक संख्या में बताए जा रहे हैं। मेडिकल स्टोरों के पास इन इंजेक्शन की खरीद और बिक्री का रिकॉर्ड नहीं मिला। इससे साफ पता चलता है कि इंजेक्शन बिना चिकित्सक की सलाह के युवाओं को बेचे जा रहे थे।
विज्ञापन

स्टेडियम में बाहरी युवाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध
खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि उन्होंने प्रशासन से शिकायत की थी कि कुछ युवा और खिलाड़ी स्टेडियम में प्रशिक्षण के लिए आते हैं, जो शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए नशीले इंजेक्शन लेते हैं। इसी के चलते कुछ दिन पहले एक प्रशिक्षक की जान भी जा चुकी है। प्रशासन के ही निर्देश पर हमने स्टेडियम में संदिग्ध युवाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। जो वास्तव में खिलाड़ी हैं और खेलों में आगे जाना चाहते हैं उन्हीं को प्रवेश दिया जा रहा है। बाहरी युवकों को रोकने के लिए पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। हम खुद भी बाहरी लोगों को रोक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को शिकायत मिली थी कि सेना और पुलिस में भर्ती की तैयारी करने वाले युवा और कुछ एथलीट शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए ऐसे इंजेक्शन का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो नशीले और प्रतिबंधित हैं और शरीर के लिए नुकसानदायक हैं। कोतवाली सदर बाजार पुलिस और औषधि निरीक्षक को साथ लेकर किशनपुरा में मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा है। 200 से अधिक इंजेक्शन बरामद किए हैं। स्टोरों पर इंजेक्शन बेचने का रिकॉर्ड नहीं था। साथ ही वह बिना डॉक्टर की सलाह के इंजेक्शन बेच रहे हैं। मामले में और जांच चल रही है।

-प्रीति यादव, एएसपी।

सहारनपुर के किशनपुरा दवाई मार्केट में अधिकारियों से बात करते दवा व्यापारी।

सहारनपुर के किशनपुरा दवाई मार्केट में अधिकारियों से बात करते दवा व्यापारी।- फोटो : SAHARANPUR

दवाई मार्केट किशनपुरा में मेडिकल स्टोर के बाहर तैनात पुलिसकर्मी और अंदर जांच करते अधिकारी।

दवाई मार्केट किशनपुरा में मेडिकल स्टोर के बाहर तैनात पुलिसकर्मी और अंदर जांच करते अधिकारी।- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में किशनपुरा दवाई मार्केट में इंजेक्शन का रिकॉर्ड दर्ज करते औषधि निरीक्षक।

सहारनपुर में किशनपुरा दवाई मार्केट में इंजेक्शन का रिकॉर्ड दर्ज करते औषधि निरीक्षक।- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर की किशनपुरा दवाई मार्केट में इंजेक्शन की जांच करते अधिकारी।

सहारनपुर की किशनपुरा दवाई मार्केट में इंजेक्शन की जांच करते अधिकारी।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed