फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police alert for Chief Minister's arrival, route will be diverted

UP: सहारनपुर में परियोजनाओं का निरीक्षण व बैठक कर शामली पहुुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ

Wed, 17 Aug 2022 08:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर/शामली
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर/शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 17 Aug 2022 08:53 AM IST
सार

सीएम योगी आज सहारनपुर दौरे पर हैं। सीएम यहां बैठक कर शामली पहुंचे हैं। सीएम दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है। सुबह सात बजे से रूट डायवर्जन भी किया गया है। सहारनपुर में सबसे पहले सीएम योगी ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। अब वह शामली के बंतीखेड़ा बिजलीघर पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Police alert for Chief Minister's arrival, route will be diverted
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरसावा एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा आज सहारनपुर पुलिस लाइन पहुंचे। सीएम योगी ने सबसे पहले पुलिस लाइन में जनप्रतिनिधियों और भाजपा के संगठन पदाधिकारियों से बैठक की। इसके बाद दो विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया। सीएम योगी निरीक्षण के बाद सर्किट हाउस में मंडलीय समीक्षा करने पहुंचे । मंडलीय समीक्षा में सहारनपुर जनपद के अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर द्वारा शामली बंती खेड़ा के लिए रवाना हुए। यहां वह बंतीखेड़ा बिजलीघर पहुंचे हैं। 

विज्ञापन

तेज होगी विकास गति, लापरवाही बरती तो कार्रवाई: योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में कहा कि जनपद में विकास की गति तेज होगी। इसमें अगर किसी अधिकारी ने लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिले में प्लाइवुड फैक्टरी लगाने को लाइसेंस दिए जाएंगे। इसके साथ बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के लोगों के उत्थान का कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 50 मिनट तक भाजपा पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ वार्ता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचे। किसी कार्यकर्ता, पदाधिकारी या जनप्रतिनिधि को दिक्कत आए तो मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं। विकास कार्यों में कोई अधिकारी लापरवाही बरत रहा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी उनके समक्ष शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: युवती की सिर कटी लाश की हुई पहचान, पिता और भाई ने काटी थी युवती की गर्दन


इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सहारनपुर में विकास कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों से सुझाव मांगे, जिस पर जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने स्मार्ट सिटी के कार्यों में तेजी लाने, मां शाकम्भरी देवी मंदिर का  सौंदर्यीकरण, छुटमलपुर में इंटर कॉलेज बनाए जाने, मां शाकम्भरी देवी राजकीय विश्व विद्यालय का निर्माण कार्य तेजी से कराने, राजकीय मेडिकल कॉलेज में सुविधाएं बढ़ाने सहित विकास जुड़े अनेक कार्य पूरा कराने की मांग की।

मुख्यमंत्री सभी कार्यों जल्द पूरा कराए जाने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री के साथ बैठक के दौरान राज्यमंत्री और विधायक मौजूद रहे सहित जिला व महानगर कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: UP: आतंकी नदीम को रिमांड पर लेने की तैयारी तेज, पुलिस पूछताछ में खोला ये बड़ा राज, सहारनपुर से हुआ था गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed