फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: युवती की सिर कटी लाश की हुई पहचान, पिता और भाई ने काटी थी शाइना की गर्दन, इस वजह से दी खौफनाक मौत

Wed, 17 Aug 2022 04:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 17 Aug 2022 04:25 PM IST
सार

मेरठ के लिसाड़ीगेट में छह दिन पहले मिली युवती की सिर कटी लाश की बुधवार को पहचान हो गई। युवती की शालीमार गार्डन निवासी शाइना के रूप में पहचान हुई है। प्रेम-प्रसंग के चलते पिता शाहिद ने गर्दन काटी थी। युवती के भाई और मां को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
beheaded body of a girl identified in Meerut, father and brother killed the girl
नाले में युवती की गर्दन तलाशती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में छह दिन युवती की सिर कटी लाश की पुलिस ने पहचान कर ली है। युवती की पहचान शालीमार गार्डन निवासी शाइना के रूप में हुई है। एसओजी प्रभारी रामफल सिंह ने बताया कि बेटी के प्रेम-प्रसंग के चलते पिता ने ही उसकी गर्दन काट दी थी। भाई और मां भी इस जघन्य हत्याकांड में शामिल थे। वहीं भाई की निशानदेही पर पुलिस युवती के सिर की नाले में तलाश कर रही है।



एसपी सिटी का कहना है कि एसओजी व क्राइम ब्रांच और पुलिस की 10 टीमें लगाई गई थीं। पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया कि प्रेम-प्रसंग के चलते युवती के पिता व भाई ने गर्दन काट कर हत्या कर दी थी। आरोपी भाई ने पूछताछ में बताया कि समाज व रिश्तेदारी में बदनामी के डर से यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस फिलहाल जेसीबी की सहायता से माधवपुरम नाले में युवती की गर्दन तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें: सिर कटी लाश का अंतिम संस्कार: 72 घंटे से पहचान करने जुटी थी पुलिस, नहीं मिली सफलता, खौफनाक थी पूरी वारदात

beheaded body of a girl identified in Meerut, father and brother killed the girl
सिर कटी लाश मिली। - फोटो : amar ujala

पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि युवती शाइना का मुस्लिम समाज के एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवक बिरादरी का न होने की वजह से परिजनों ने उसे युवक से दूर रहने की हिदायत दी थी।

beheaded body of a girl identified in Meerut, father and brother killed the girl
मौके पर जमा हुई भीड़। - फोटो : amar ujala
स्थानीय लोगों के अनुसार युवती एक बार युवक के साथ घर से फरार भी हो गई थी। इसके बाद से ही वह प्रेमी से निकाह की जिद पर अड़ी थी। बताया कि इसी दौरान परिजनों ने युवती का रिश्ता कहीं और तय कर दिया था। लेकिन वह प्रेमी से शादी करना चाहती थी। जिसके बाद परिजनों ने मिलकर युवती की हत्या का प्लान बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
beheaded body of a girl identified in Meerut, father and brother killed the girl
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
यह है पूरा मामला
12 अगस्त, शुक्रवार सुबह लिसाड़ीगेट के न्यू इस्लामनगर में 22 वर्षीय युवती का सिर कटा शव मिलने से हड़कंप मच गया था। शव के पास फल रखने वाली प्लास्टिक की खाली कैरेट भी मिली थी। पुलिस ने अंदेशा जताया था कि आरोपी शव को चादर में लपेटकर कब्रिस्तान में फेंकने जा रहे थे लेकिन किसी के आने की आहट के कारण उसे नहीं फेंक सके।
 
विज्ञापन
beheaded body of a girl identified in Meerut, father and brother killed the girl
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
शव मिलने के बाद पुलिस ने वायरलेस सेट पर सूचना फ्लैश की थी। जानकारी मिलने पर शव की पहचान करने के लिए पांच परिवार लिसाड़ी गेट थाने पहुंचे थे। जिनमें से तीन परिवार ने अपनी बेटी होने का दावा किया था। लेकिन सिर कटा होने के कारण शव की ठीक से पहचान नहीं कर सके। फिलहाल पुलिस ने पूरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए युवती के भाई और मां को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed