फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police accused of harassment in the name of vehicle challan

पुलिस पर वाहन चालान के नाम पर उत्पीड़न का आरोप

Fri, 07 Aug 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Police accused of harassment in the name of vehicle challan
डीएम को ज्ञापन देते राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसबी सिंह को ज्ञापन सौंपकर पुलिस पर दुपहिया वाहनों के चालान के नाम पर लोगों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस पर लोगों से उगाही करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि कई ऐसे उदाहरण भी हैं कि वाहन स्वामी के नाम कागजात भी उपलब्ध हैं और पुलिस कागज देखे बिना ही ई चालान कर देती है। इसका भारी भरकम जुर्माना लोगों को देना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि हेल्मेट और मास्क के नाम पर तय रकम से अधिक का जुर्माना लगा दिया जाता है। युवा इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष सलीम कुरैशी ने आरोप लगाया कि एक नगरपालिका में सभासद चेयरमैन की कुर्सी पर बैठकर उसके अधिकारों का इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने इस मामले में भी कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम, धीर सिंह, रमेश चौहान, सागर चौधरी, राव इरफान, राव अल्तमश, विकास, श्रवण कांबोज, विशाल कांबोज, विकास सैनी, महावीर सैनी आदि रहे।
विज्ञापन

पहले बकाया गन्ना मूल्य दिलाएं, फिर आएं मुख्यमंत्री
सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल की बैठक में प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह और जिलाध्यक्ष राव कैसर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पहले बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराना चाहिए फिर जनपद में आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को देहरादून चौक स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि सरकार का 14 दिनों में गन्ना मूल्य भुगतान कराने का वादा हवा हवाई साबित हो रहा है। पेराई सत्र समाप्त होने के बाद भी किसानों का करोड़ों रुपये का बकाया अभी भी शुगर मिलों पर है। इसके बावजूद न तो किसानों को कोई आर्थिक पैकेज दिया गया है और न ही शुगर मिलों के मालिकों के विरुद्ध कोई कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराए बिना मुख्यमंत्री के नगर आगमन का विरोध किया जाएगा। इस दौरान रमेश चौहान, हाजी सलीम कुरैशी, सागर चौधरी, राव इरफान, महावीर सैनी, विकास, श्रवण कांबोज, विशाल कांबोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed