{"_id":"60df54548ebc3e798015c414","slug":"poklane-machine-collided-with-electric-wires-driver-died-saharanpur-news-mrt5455778138","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोकलेन मशीन बिजली के तारों से टकराई, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोकलेन मशीन बिजली के तारों से टकराई, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसावा (सहारनपुर)। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम अलीपुरा में शुक्रवार को गंदे पानी की निकासी के लिए तालाब की सफाई कर रही एक पोकलेन मशीन अचानक विद्युत तारों के संपर्क में आ गई। जिससे चालक की करंट लगने से मौके पर मौत हो गई।
ग्राम प्रधान मोहम्मद आदिल ने बताया कि शुक्रवार को गांव में गंदे पानी की निकासी के लिए एक तालाब की सफाई कराई जा रही थी जिसमें जमा सिल्ट को पोकलेन मशीन के माध्यम से निकाल कर गांव से दूर है खाली स्थान पर गिराया जा रहा था। दोपहर 12:30 बजे के करीब जब पोकलेन मशीन सिल्ट लेकर जा रही थी तो अचानक पोकलेन मशीन का पंजा बिजली के तारों से टकरा गया और मशीन में करंट दौड़ गया। जिसके कारण चालक वसीम पुत्र इदरीश ग्राम हुसैनपुर थाना सरसावा बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर तवा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई वहीं मृतक के परिजन भी आ पहुंचे जो बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले जाने की गुहार लगाने लगे। जिस पर पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया। ग्राम प्रधान ने बताया कि कुछ दिन पहले ही एसडीएम नकुल ने मौके पर खड़े होकर तालाब से अतिक्रमण हटवाया था तथा गांव में रुक रहे गंदे पानी की निकासी के लिए तालाब की सफाई कराने की बात कही थी। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी सरसावा ज्योति वाला ने बताया कि तालाब की सफाई राज्य वित्त आयोग से प्राप्त मद से कराई जा रही थी।