फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   PM Modi to hold virtual dialogue with ration card holders

राशन कार्डधारकों से वर्चुअल संवाद करेंगे पीएम मोदी

Tue, 03 Aug 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
PM Modi to hold virtual dialogue with ration card holders
सहारनपुर। अन्न महोत्सव कार्यक्रम में पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राशन कार्ड धारकों से बात करेंगे। इसके लिए प्रदेश के कई जनपदों में लाभार्थियों का चयन हुआ है। सहारनपुर जनपद के भी दो राशनकार्ड धारक इसमें रखा गया है। इनमें गांव पहासू की कमलेश और गांव दूधली बुखारा की बबली शामिल हैं। हालांकि अंतिम समय तक इसमें फेरबदल भी हो सकता है। यह कार्यक्रम वर्चुअल माध्यम से होगा और पात्र कार्डधारक अपने गांव में ही रहेंगे, वहीं से वर्चुअल संवाद की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना काल में लोगों की मदद करने के उद्देश्य से सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना शुरू की। इसके तहत अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशनकार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलो खाद्यान्न निशुल्क दिया जा रहा है। इसमें तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल शामिल हैं। अब शासन ने निशुल्क खाद्यान्न के साथ ही एक बैग भी देने का निर्णय लिया है। जनपद में इसके लिए बैग भी आ चुके हैं। इनका वितरण अन्न महोत्सव में होगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने अन्न महोत्सव को सफल बनाने के लिए अपर जिलाधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया है। जनपद के 5.84 लाख राशनकार्ड धारक योजना के लाभार्थी होंगे। सभी राशनकार्ड धारकों को निशुल्क खाद्यान्न के साथ ही उसे ले जाने के लिए बैग भी मुफ्त मिलेगा। इनमें 54618 राशनकार्ड धारक अंत्योदय योजना और 529380 राशन कार्ड धारक पात्र गृहस्थी योजना के शामिल हैं। बैग वितरण में जनप्रतिनिधि और अधिकारियों की अहम भूमिका रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्न महोत्सव में प्रधानमंत्री राशनकार्ड धारकों से बात करेंगे। इसके लिए जनपद से दस लाभार्थियों को चिह्नित और दो का चयन किया है। इनमें गांव पहासू की कमलेश और दूधली बुखारा की बबली शामिल हैं। इन राशन कार्ड धारकों से भी प्रधानमंत्री बात कर सकते हैं। अन्न महोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई है। - मनीष कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed