फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   PM inaugurated 25 roads of 162.54 kilometers

UP: प्रधानमंत्री मोदी ने किया 162.54 किलोमीटर की 25 सड़कों का लोकार्पण, इस जिले के लोगों को मिलेगा फायदा

Mon, 11 Mar 2024 12:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 11 Mar 2024 12:20 PM IST
सार

Saharanpur News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 162.54 किलोमीटर की 25 सड़कों का लोकार्पण किया है। इससे सहारनपुर जिले के लोगों को बहुत फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
PM inaugurated 25 roads of 162.54 kilometers
पीएम मोदी। - फोटो : एक्स/बीजेपी फॉर इंडिया

विस्तार

सहारनपुर जनपद में लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार की गई 162.54 किलोमीटर की 25 सड़कों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल लोकार्पण किया। सड़कों के निर्माण पर 94.84 करोड़ रुपये की लागत आई है। ये सड़कें पूरे जनपद से जुड़ी हैं, जिनसे शहर के साथ ही देहात के भी नागरिक लाभान्वित होंगे।

विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्र सहारनपुर देहात में 1444.74 लाख की लागत से 21.864 किलोमीटर लंबाई के चार मार्ग तैयार किए गए हैं। देवबंद विधान सभा क्षेत्र में 2603.97 लाख की लागत से 46.734 किलोमीटर के छह मार्ग बने हैं। बेहट विधान सभा क्षेत्र में 637.38 लाख की लागत से 11.960 किलोमीटर की दो सड़क बनाई गई हैं। रामपुर मनिहारान क्षेत्र में 991.610 लाख रुपये की लागत से 18.225 किलोमीटर की तीन सड़क बनाई गई हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में मुठभेड़: पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल, दूसरे को पीछा कर ईंख के खेत में पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

नकुड़ में 2863.83 लाख रुपये की लागत से 47.202 किलोमीटर के आठ मार्ग तैयार किए गए हैं। गंगोह में 937.66 लाख रुपये की लागत से 16.555 किलोमीटर के दो मार्ग बने हैं। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन सभी सड़कों का वर्चुअल लोकार्पण किया।

यह भी पढ़ें: UP: लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी विजेंद्र सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा, बोले- जल्द ही लेंगे निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed