फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crook injured and arrested in police encounter in Mawana of Meerut

मेरठ में मुठभेड़: पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल, दूसरे को पीछा कर ईंख के खेत में पकड़ा

Sun, 10 Mar 2024 11:40 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 10 Mar 2024 11:40 AM IST
सार

Meerut News : मेरठ के मवाना में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Crook injured and arrested in police encounter in Mawana of Meerut
मुठभेड़ में बदमाश घायल हुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जनपद के मवाना में शनिवार देर रात पुलिस ने ट्रांसफार्मर का समान चोरी करने वाले एक बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके साथी ने भागने का प्रयास किया लेकिन, पुलिस ने पीछा कर उसे भी ईंख के खेत में पकड़ लिया। बताया गया कि एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी सुभाष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली थी कि दो बदमाश बिना नंबर प्लेट की बाइक पर ट्रांसफार्मर का चोरी किया गया सामान ले जा रहे हैं। जिस पर दोनों बदमाशों को घेरने का प्रयास किया गया तो बदमाशों की बाइक पुलिया के पास गिर गई, जिसके बदमाशों ने फायरिंग की। वहीं, पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

बताया गया कि घायल बदमाश अंकित पुत्र सोराज निवासी बडेरा थाना निवाड़ी है। उस पर बिजली चोरी आदि के 22 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें एक मुकदमा जनवरी महीने में मवाना थाना क्षेत्र से बिजली का ट्रांसफार्मर का कीमती सामान चोरी करने का है। वहीं, दूसरा बदमाश राहुल कुमार पुत्र वीरेंद्र निवासी बडेरा थाना निवाड़ी हाल निवासी मोदीनगर है।

यह भी पढ़ें: राकेश टिकैत बोले: गठबंधन से पहले जयंत को करना चाहिए था ये जरूरी काम, 14 को MSP को लेकर BKU का दिल्ली कूच

पुलिस के अनुसार, बदमाशों के पास से एक बाइक बिना नंबर प्लेट की और ट्रांसफार्मर काटने का सामान व ट्रांसफार्मर का कीमती सामान बरामद हुआ है। आरोपियों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें: UP: बसपा की सोशल इंजीनियरिंग से गड़बड़ाएगा विरोधियों का गणित! टिकट वितरण को लेकर है चौंकाने वाला प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed