फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pledged to do duty honestly

Saharanpur News: ईमानदारी से ड्यूटी करने का दिलाया संकल्प

Wed, 23 Nov 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Pledged to do duty honestly
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। पुलिस झंडा दिवस पर एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने पुलिस लाइन परिसर में ध्वजारोहण किया।
एसएसपी ने डीजीपी के शुभकामना संदेश पुलिसकर्मियों को पढ़कर सुनाया। इसके साथ ही समस्त पुलिसकर्मियों को ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ ड्यूटी करने का संकल्प दिलाया। पुलिसकर्मियों की वर्दी पर पिन फ्लैग लगाया गया। एसएसपी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस पूरे भारतवर्ष का प्रथम राज्य पुलिस बल है। जिसे उसके अप्रीतम योगदान के फलस्वरूप पुलिस ध्वज प्रदान किया गया है। हम सभी के लिए गर्व का विषय है। यह ध्वज हमारे गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है। पुलिस ध्वज के फहराने और उसके प्रति सम्मान प्रदर्शित करते समय हमें स्वाभिमान एवं गर्व की अनुभूति होती है। हम सभी में कर्तव्यनिष्ठा की नई ऊर्जा संचारित होती है। इसके अतिरिक्त जनपद के सभी 21 थानों में थाना प्रभारियों ने ध्वजारोहण किया।

इस दौरान एसपी देहात डॉ. सूरज राय, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, एएसपी प्रीति यादव, सीओ अजेंद्र यादव, प्रतिसार निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर मौर्य सहित पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed