फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pledged to carry forward the mission of Baba Tikait

बाबा टिकैत के मिशन को बढ़ाने का लिया संकल्प

Sat, 15 May 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Pledged to carry forward the mission of Baba Tikait
नागल। छुटमलपुर। रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। जिले में शनिवार को किसान मसीहा एवं भाकियू के संस्थापक चौ. महेंद्र सिंह टिकैत की 10 वीं पुण्यतिथि पर यूनियन कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर बाबा टिकैत के मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

नागल बिजलीघर परिसर में आहूत कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. विनय कुमार ने कहा कि बाबा टिकैत ने अपना पूरा जीवन किसानों के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया। ब्लॉक अध्यक्ष चौ राजपाल सिंह पनियाली, कालूराम प्रधान, योगेंद्र उर्फ पप्पू, विनोद खन्ना, संजय त्यागी रहे।
विज्ञापन

छुटमलपुर में यूनियन के नगर कार्यालय पर सचिन चौधरी, नगर अध्यक्ष अब्दुल हसीब, नगर महामंत्री नदीम अंसारी, युवा ब्लाक अध्यक्ष मुजफ्फराबाद अहसान मुखिया, अब्दुल समद ने बाबा टिकैत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान के मोहल्ला शिवपुरी में मंडल महासचिव चौ. जगपाल के निवास पर बाबा टिकैत को याद कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर प्रदीप कुमार, रवि कुमार, वीरेन, मुकुल, राहुल, प्रिंस, विशाल रहे।

बाबा टिकैत को भारत रत्न की मांग
छुटमलपुर। उत्तराखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास बोर्ड के पूर्व निदेशक मौ मुजतबा ने बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की दसवीं पुण्य तिथि पर उन्हे भारत रत्न देने की मांग की। उन्होंने कहा कि बाबा टिकैत किसानों के हकों के लिए आखिरी सांस तक लड़ते रहे। इस मौके पर मनोज चौधरी, चौ पदम सिंह, परवेज मलिक, अरशद, अफजल, चौ. सहेंद्र सिंह, चौ. सोहनवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed