{"_id":"62bb41b69363490656119954","slug":"players-sweat-to-be-part-of-the-team-saharanpur-news-mrt5948151141","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम का हिस्सा बनने को क्रिकेट खिलाड़ियों ने बहाया पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम का हिस्सा बनने को क्रिकेट खिलाड़ियों ने बहाया पसीना
विज्ञापन
सहारनपुर। यूपीसीए (उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के दिशा निर्देश पर मंगलवार को सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा ज्ञान कलश इंटरनेशनल स्कूल के मैदान पर अंडर-16 खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ। ट्रायल में 140 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और चयन के लिए खूब पसीना बहाया। आईपीएल के पूर्व खिलाड़ी विक्रमजीत मलिक ने खिलाड़ियों की खेल तकनीक और फिजिक को परखा।
सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव लतीफ उर रहमान ने बताया कि यूपीसीए के निर्देशों के तहत मंगलवार की सुबह आठ बजे से ट्रायल शुरू कराया गया। इसमें जिले भर के अंडर-16 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। ज्यादातर खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी के जरिए चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का प्रयास किया, जबकि अनेक खिलाड़ियों ने गेंदबाजी से अपना हुनर दिखाया। खिलाड़ियों के बीच कड़ी स्पर्धा देखने को मिली। उन्होंने बताया कि चयनकर्ता के रूप में आईपीएल के पूर्व खिलाड़ी विक्रमजीत मलिक पहुंचे थे। उन्होंने ना केवल खिलाड़ियों की खेल तकनीक और फिजिक को परखा, बल्कि उन्हें कुछ टिप्स भी दिए। रहमान ने बताया कि ट्रायल में शामिल हुए खिलाड़ियों में से चुनिंदा खिलाड़ियों की तीन टीम बनाई जाएंगी। इन टीमों के बीच मैच कराए जाएंगे। प्रदर्शन के आधार पर तीन टीमों में से छांटकर एक टीम बनाई जाएगी, जो जोनल प्रतियोगिता में सहारनपुर का प्रतिनिधित्व करेगी। ट्रायल के आयोजन में एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर गुप्ता, रवि सिंघल, राज कुमार राजू, पाल्ली कालरा, परविंद्र सिंह, योगेश गुप्ता, पुण्य गर्ग, अमित सेठी, साजिद उमर, सैयद मशकूर, राकेश शर्मा, सत्यम शर्मा, आमिर कुरैशी, राजीव गोयल टप्पू, रणधीर कपूर, विनय कुमार, सचिन सैनी, अर्जुन, रवीश राठी, अर्जुन चौहान, तनवीर, अमित सैनी, शोएब, भावना तोमर आदि का सहयोग रहा।