{"_id":"61a27504dbaa9a1797287cad","slug":"players-showed-strength-in-weight-lifting-saharanpur-news-mrt566633399","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेट लिफ्टिंग में खिलाड़ियों ने दिखाया दम खम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेट लिफ्टिंग में खिलाड़ियों ने दिखाया दम खम
विज्ञापन
कार्यक्रम में कला का प्रदर्शन करते कबीर योग एकेडमी के बच्चें
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागल (सहारनपुर)। शनिवार को कोटा स्थित इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी कॉलेज प्रांगण में जिला स्तरीय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें जिलेभर से 100 महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय योग गुरु भारत भूषण एवं नगर विधायक संजय गर्ग ने ध्वजारोहण करते हुए श्री गणेश प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। उन्होंने कहा कॉलेज का सराहनीय कदम है जिससे देहात क्षेत्रों से भी प्रतिभाएं अपने आप को निखार सकें। संस्था के कार्यकारी सचिव ईशु मित्तल ने कहा देहात क्षेत्रों में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बस उन्हें मौका मिलना चाहिए। प्रतियोगिता से पूर्व कबीर योग एकेडमी के बच्चों ने संगीत मय योग साधना पर हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकों को आश्चर्यचकित किया। वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में विशाल पंवार, विक्रांत मलिक, सार्थक चौधरी, सक्षम चौधरी, दीपक, संतुष्टि, रिमझिम, सलोनी व रीटा ने अपने भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। विजेता एवं कबीर योगा एकेडमी के बच्चों को अतिथियों एवं कॉलेज प्रबंधन ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में संदीप राणा, रेणू रानी एवं नवाब सिंह रहे। योगेश दहिया, परमजीत सिंह, अशोक सक्सेना, आनंद भटनागर, सुरेश ग्रोवर, सुनील स्वामी, एसी गुप्ता, योगेंद्र पंवार, विपिन, सम्राट सिंह, मोहन सिंह, अरविंद राठी, सौरभ गोयल, विकास चौधरी, प्रीतम सिंह, प्रवीण चौधरी, स्वीटी मलिक, प्रशांत कुमार, आशुतोष, मनोज राणा आदि रहे।

वेट लिफ्टिंग में जोर अजमाईश करता खिलाड़ी- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन