फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Players showed strength in volleyball and badminton matches

वॉलीबाल और बैडमिंटन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Tue, 13 Apr 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Players showed strength in volleyball and badminton matches
वॉलीबाल और बैडमिंटन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन

सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में आयोजित मिनी ओलंपिक के तहत सोमवार को वॉलीबाल और बैडमिंटन के मुकाबले हुए। विजेता बनने के लिए खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया। खेल समाप्ति पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

वॉलीबाल के सेमीफाइनल मुकाबलों में स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर ने ग्रीन फील्ड एकेडमी को 21-17 तथा नन्हेड़ा आसा ने महाराजा सूरजमल स्कूल शामली को 15-09 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम 25-14 के अंतर से विजेता बनी। अंडर-25 बैडमिंटन के सेमीफाइनल में नंदिनी शर्मा ने अर्शिया को तथा शिवानी चौधरी ने निकिता को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में शिवानी चौधरी चोटिल हो गई, जिसकी वजह से उन्हें मैच छोड़ना पड़ा। ऐसे में नंदिनी शर्मा को विजेता घोषित किया गया। अंडर-25 बालकों के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। बाकी मुकाबले मंगलवार को होंगे। बैडमिंटन में वर्तिका त्यागी, मनीष कुमार, अंशुल कुमार और तान्या शर्मा निर्णायक रही, जबकि वॉलीबाल में संदीप पुंडीर, सपना गोस्वामी, मोहित और मुस्तकीम अंसारी निर्णायक रहे। विजेताओं को मुख्य अतिथि रही सेंट मैरी एकेडमी की प्रधानाचार्य सिस्टर अगस्ता मैरी ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर नगर विधायक संजय गर्ग, प्राचार्य डॉ. वकुल बंसल, डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. हरवीर सिंह, डॉ. नेहा, डॉ. वाईपीएस, डॉ. लोकेश कुमार, अंजली चौधरी, अंजली शर्मा, शौर्य गुप्ता आदि मौजूद रहे।ार-
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed