फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Players showed stamina in athletics competition

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Wed, 28 Sep 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Players showed stamina in athletics competition
भीम आर्मी एकता मिशन द्वारा स्टेडियम में आयोजित एथलीट प्रतियोगिता में संस्थापक चंद्रशेखर आजाद क? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता का आयोजन भीम आर्मी भारत एकता मिशन के द्वारा जिला एथलेटिक्स संघ के सहयोग से कराया गया। जिसमें जिले भर से बड़ी संख्या में बालक और बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद और राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह ने किया। चंद्रशेखर ने कहा कि संगठन वंचित समाज के लिए पाठशालाएं पहले से चला रहा है। अब खेल प्रतियोगिताएं कराकर प्रतिभाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर लाया जाएगा। इसकी शुरुआत आज की प्रतियोगिता से हो चुकी है। प्रवीण गौतम ने कहा कि बहुजन व गरीब समाज में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है उनको मौका देने की। इसके बाद प्रतियोगिता के मुकाबले कराए गए।
विज्ञापन

ओपन वर्ग की 800 मीटर दौड़ में तनु बर्मन पहले, दीप्ति शर्मा दूसरे और शिखा यादव तीसरे स्थान पर रही। अंडर-18 आयु वर्ग की 800 मीटर दौड़ में प्रिया कश्यप पहले और खुशी पुंडीर दूसरे स्थान पर रही। ओपन वर्ग की 5000 मीटर दौड़ में कृष्णा ने पहला, सिमरन शर्मा ने दूसरा और चंचल ने तीसरा स्थान पाया। अंडर-18 आयु वर्ग की 5000 मीटर दौड़ में वंशिका कश्यप ने पहला और एकता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। ओपन वर्ग की 100 मीटर दौड़ में खुशी ने पहला और मेघावी कौशिक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-18 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में खुशी ने पहला और खुशी देवी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-16 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कृतिका सैनी ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालकों की ओपन वर्ग की 5000 मीटर दौड़ में गुरमीत, मुशर्रफ और सचिन क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-16 आयु वर्ग की 5000 मीटर दौड़ में विनीत नौटियाल ने पहला, अभिषेक ने दूसरा और राहुल पाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ओपन वर्ग की 800 मीटर दौड़ में नवनीत पहले, अर्जुन सैनी दूसरे और काशिफ तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-18 आयु वर्ग की 800 मीटर दौड़ में अक्षय चंदेल ने पहला, दीपक कुमार ने दूसरा और राहुल सैनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-16 आयु वर्ग की 800 मीटर दौड़ में अनमोल, अंशुल और सूर्यकांत क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। दिव्यांग वर्ग की 800 मीटर दौड़ में शिवम कुमार ने बाजी मारी। अंडर-16 आयु वर्ग की बालिकाओं में निर्धन ने पहला स्थान पाया।

प्रतियोगिता में अधिवक्ता रजनीश गौतम, अधिवक्ता स्वराज सिंह, अधिवक्ता नाथीराम सिंह, यशपाल सिंह, विकास प्रधान, कुलदीप प्रधान, मोनू प्रधान, विजय गौतम, प्रवीन गौतम, डॉ. सचिन खुराना आदि मौजूद रहे।

भीम आर्मी एकता मिशन द्वारा स्टेडियम में आयोजित एथलीट प्रतियोगिता में दौड़ती छात्राएं

भीम आर्मी एकता मिशन द्वारा स्टेडियम में आयोजित एथलीट प्रतियोगिता में दौड़ती छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

भीम आर्मी एकता मिशन द्वारा स्टेडियम में आयोजित एथलीट प्रतियोगिता में दमखम दिखाते धावक

भीम आर्मी एकता मिशन द्वारा स्टेडियम में आयोजित एथलीट प्रतियोगिता में दमखम दिखाते धावक- फोटो : SAHARANPUR

भीम आर्मी एकता मिशन द्वारा स्टेडियम में आयोजित एथलीट प्रतियोगिता में दौड़ते धावक

भीम आर्मी एकता मिशन द्वारा स्टेडियम में आयोजित एथलीट प्रतियोगिता में दौड़ते धावक- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed