फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Players showed power in cricket selection trials

क्रिकेट के चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Tue, 12 Jan 2021 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Players showed power in cricket selection trials
ज्ञान कलश इंटरनेशनल स्कूल क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर अंडर 19 ट्रायल देते खिलाड़ी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा सोमवार को ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर अंडर-19 खिलाड़ियों का ट्रायल कराया गया। कुल 115 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर टीमों का गठन होगा, जिनके बीच मुकाबले कराए जाएंगे।
विज्ञापन

ट्रायल पूर्व रणजी खिलाड़ी संजीव जखमोला के द्वारा लिया गया। उन्होंने खिलाड़ियों की शारीरिक तथा बल्लेबाजी एवं गेंदबाजी को परखा। संजीव जखमोला ने बताया कि ट्रायल में 115 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर दो टीमें बनाई जाएंगी। इनके बीच मैच कराए जाएंगे। मैच में प्रदर्शन के आधार पर एक टीम तैयार की जाएगी। चुनी गई टीम सहारनपुर का प्रतिनिधित्व करेगी। ट्रॉयल के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर गुप्ता, ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल क्रिकेट एकेडमी के सचिव रवि सिंघल, उपाध्यक्ष योगेश गुप्ता, प्रधानाचार्य अमित सेठी, मीडिया प्रभारी सैयद मशकूर, कोषाध्यक्ष साजिद उमर, सत्यम शर्मा, वक़्कार अहमद, परविंदर सिंह, राजकुमार राजू, पाली कालड़ा, राकेश शर्मा, विक्रांत चौधरी, राजीव गोयल टप्पू, तनवीर, विनय कुमार, अर्जुन कुमार, सचिन सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed